samudraphen meaning in hindi
समुद्रफेन के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
समुद्र के पानी का फेन या झाग जो उसके किनारे पर पाया जाता है और जिसका व्यवहार औषधि के रूप में होता है, समुंदरफेन, समुंदर झाग
विशेष
. समुद्र में लहरें उठने के कारण उसके खारे पानी में एक प्रकार का झाग उत्पन्न होता है जो किनारे पर आकार जम जाता है। यही झाग समुद्रफेन के नाम से बाज़ारों में बिकता है। देखने में यह सफे़द रंग का, खरखरा, हल्का और जालीदार होता है। इसका स्वाद, फोका, तोखा और खारा होता है। कुछ लोग इसे एक प्रकार की मछली की हड्डियों का पंजर भी मानते हैं। वैद्यक के अनुसार यह कसैला, हल्का, शीतल, सारक, रुचिकारक, नेत्रों को हितकारी, विष तथा पित्तविकार का नाशक और नेत्र तथा कंठ आदि के रोगों को दूर करने वाला होता है।
समुद्रफेन के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसमुद्रफेन के मैथिली अर्थ
समुद्र-फेन
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक समुद्री मछली की हड्डी जो चिकित्सा में उपयोग की जाती है
Noun, Masculine
- bone of cuttle fish found floating in sea and used in medicine, Meerschaum
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा