सन्धान

सन्धान के अर्थ :

सन्धान के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun

  • fixing (as an arrow on the bow)
  • searching
  • aiming at
  • joining together, uniting, union

सन्धान के हिंदी अर्थ

संज्ञा

  • धनुष पर बाण चढ़ाने की क्रिया, लक्ष्य करने का व्यापार, निशाना लगाना

    उदाहरण
    . गुरु की आज्ञा पाकर अर्जुन संधान में लग गया।

  • खोजने या पता लगाने का कार्य, अनुसंधान, अन्वेषण, खोज

    उदाहरण
    . कोलंबस ने अमेरिका संधान किया था।

  • शराब बनाने का काम, मदिरा या शराब चुआना

    उदाहरण
    . मदिरा का संधान ठीक से नहीं हुआ।

  • किसी वस्तु को सड़ाकर ख़मीर उठाना
  • मदिरा, शराब
  • संघट्टन, योजन, मिलाना, मिश्रण (औषधि या अन्य पदार्थों का)
  • संधि, जोड़
  • किसी उद्देश्य से किसी का किसी ओर मिलना, गठबंधन बनाना
  • मैत्री, मेल, दोस्ती
  • सँभालना, सहारा देना
  • मेल मिलाना, बैठाना या जमा-ख़र्च करना
  • मुर्दे को जिलाने की क्रिया, पुनर्जीवन, संजीवन
  • एक मिश्रित धातु, काँसा, काँस्य
  • अच्छे स्वाद की चीज़
  • काँजी
  • अवधान
  • निदेशन
  • अचार आदि बनाना
  • धातु की वस्तु में जोड़ या टाँका लगाने की क्रिया

    उदाहरण
    . कारीगर टूटी हुई नली का संधान कर रहा है।

  • जोड़ने की क्रिया

    उदाहरण
    . इस चेन के संधान में कितना समय लगेगा ?

  • रक्तस्राव का अवरोध करने वाली औषधियों के द्वारा चमड़े की सिकुड़न
  • किसी प्रदेश या स्थान के चारों ओर के विस्तार का अंतिम स्थान या रेखा, सीमा, हद
  • सौराष्ट्र या काठियावाड़ का एक नाम

सन्धान के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • निशाना लगाना
  • अन्वेषण
  • मिलाना, जोड़ना, योग, संधि
  • मिश्रण
  • सुधार

सन्धान के ब्रज अर्थ

संधान

सकर्मक क्रिया, सकर्मक

  • निशाना लगाना, धनुष पर बाण चढ़ाना

    उदाहरण
    . काम वाण पाँचौं संधाने।


पुल्लिंग

  • निशाना लगाने के लिए धनुष पर बाण को ठीक तरह से रखना

    उदाहरण
    . निरखि सूर संधान।

  • खोज
  • मदिरा
  • संजोवन
  • काठियावाड़ प्रदेश का नामांतर

सन्धान के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • निशाना लगाना
  • खोज, अन्वेषण

Noun

  • atterition, aiming at.
  • search.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा