sangat meaning in hindi
संगत के हिंदी अर्थ
विशेषण
- पूर्वापर या आस-पास की बातों के विचार से अथवा और किसी प्रकार से ठीक बैठने या मेल खाने वाला
- मिला या जुड़ा हुआ, संयुक्त
- एकत्र या इकट्ठा किया हुआ
- किसी के साथ दाम्पत्य या वैवाहिक बंधन से बंधा हुआ, शादी-शुदा, विवाहित
- जिसमें संगति हो
- मैथुन संबंध में संसक्त, संभोग में लगा हुआ
- कुंचित, सिकुड़ा हुआ
-
समुचित, युक्तियुक्त, उपयुक्त, ठीक
उदाहरण
. मंत्री जी के संगत उत्तर से पत्रकार चुप हो गए।
संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग
- संग रहने या होने का भाव, साथ रहना, सोहबत, संगति
- संग रहने वाला, साथी
- एक साथ इकट्ठे होकर परमात्मा का नाम जपने वाले लोग
- वह मठ जहाँ उदासी या निर्मले आदि साधु रहते हैं
- लगाव, संपर्क, संबंध, संसर्ग
-
वह जो इस प्रकार किसी गाने या नाचने वाले के साथ रहकर साज़ बजाता हो
उदाहरण
. बाँसुरीवादक पंडित चौरसिया जी की संगत के लिए तबले पर हैं। -
गाने-बजाने वालों का दल या मंडली
उदाहरण
. इधर और उधर रखके कंधे पे हाथ। चलो नाचती गाती संगत के साथ। - वेश्याओं या भाँड़ों आदि के साथ रहकर सारंगी, तबला, मँजीरा आदि बजाने का काम
-
(बाज़ारू) प्रसंग, मैथुन
उदाहरण
. अनुचित संगत कई तरह के रोगों को जन्म देता है। . ब्रह्मचारी लोग संगत से दूर रहते हैं।
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- साथ, साहचर्य
- मिलन
- मित्रता, दोस्ती, अंतरंगता
- सामंजस्यपूर्ण या उपयुक्त वाणी, युक्तियुक्त टिप्पणी
संगत के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसंगत के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसंगत के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएसंगत से संबंधित मुहावरे
संगत के अँग्रेज़ी अर्थ
Adjective
- relevant
- logical, rational
- compatible
Noun, Masculine, Feminine
- company
- accompaniment
संगत के कन्नौजी अर्थ
संगति
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मेल-मिलाप
- मैत्री, साथ
- संपर्क
संगत के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- साथ, दोस्ती
- मुख्य गायक के संगीत में तबले आदि से सहायता
- मेल-मिलाप, युक्त, एकीभूत
संगत के गढ़वाली अर्थ
विशेषण
- जो जाति-वर्ग के समान होने के कारण एक साथ बैठाया या लगाया जा सके
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- साथ, एकता, संपर्क, मित्रता
- संगठन
- साधु-संतों की जमात
Adjective
- compatible, collected
Noun, Feminine
- accompaniment, company, contact
- an assembly or gathering of saints
संगत के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- संगति, साथ देना
संगत के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- साथ रहने का भाव, साथ रहने वाले
- गायन में वाद्य यंत्रों द्वारा साथ देने की क्रिया
संगत के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- संबंध
- वेश्याओं का साजिदा
- संभोग
- सिक्खों का धर्म मंदिर
विशेषण
- संबंधित
संगत के मगही अर्थ
संज्ञा
- संगति साथ, संगी, साथी
- उदासी संतों के मठ या स्थान
- संप्रदाय विशेष के साधुओं की मंडली
- धार्मिक चर्चा का स्थान
- नृत्य या संगीत में वादकों द्वारा साथ देना
संगत के मैथिली अर्थ
सङ्गत
विशेषण
- तर्क-संगत, उचित, समीचीन
Adjective
- consistent, relevant appropriater reasonable
संगत के मालवी अर्थ
- सोहबत, साथ, संगति
- संसर्ग
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा