संगी

संगी के अर्थ :

संगी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मित्र, परिचित लोग, साथी

संगी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a companion
  • an associate

संगी के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जो सदा संग रहता हो, साथी, दोस्त, मित्र
  • प्रायः समान अवस्था का वह व्यक्ति जिससे स्नेहपूर्ण संबंध हो तथा जो सब बातों में सहायक और शुभचिन्तक हो, बंधु

    उदाहरण
    . सच्चे संगी की परीक्षा आपत्ति काल में होती है।

  • एक तरह का रेशमी वस्त्र

विशेषण

  • संयुक्त, मिला हुआ
  • अनुरक्त, आसक्त
  • कामुक
  • अविच्छिन्न, संतत
  • बांछा करने वाला, स्पृही

देशज ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रकार का कपड़ा जो विवाह आदि में वर का पाजामा तथा स्त्रियों के लहँगे इत्यादि बनाने के काम में आता हैं

फ़ारसी ; विशेषण

  • पत्थर का, संगीन

    उदाहरण
    . संगी मकान।

संगी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

संगी के अवधी अर्थ

सङी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साथी, देखिए : 'सङ'

संगी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साथी, संगी

संगी के मगही अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा

  • साथी, मित्र
  • साथ चलने या देने वाला, सहयात्री

संगी के मैथिली अर्थ

सङ्गी

संज्ञा

  • सङ्ग रहनिहार व्यक्ति

Noun

  • companion

संगी के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संगिनी, नारी, साथी, मित्र, बन्धु, दोस्त।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा