संहिता

संहिता के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • देखिए - वेद

संहिता के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • संहित अर्थात् एक में मिले हुए होने की अवस्था या भाव, मेल, संयोग, मिलावट
  • व्याकरण का एक पारिभाषिक शब्द जिसके अनुसार दो वर्णों का परस्पर अत्यंत (परम) सन्निकर्ष होता है, संधि
  • ऋग्वेदादि चारों वेदों के मंत्रों का संकलन और उनके पदों की विशेष रीति का (जिसमें व्याकरण-नुसारी संधि की गई हो) पाठ, वह ग्रंथ जिसमें पदपाठ आदि का क्रम नियमानुसार चला आता हो, कोई ग्रंथ जिसका पाठ प्राचीन काल से गृहीत चला आता हो, जैसे,—मनु, अत्रि आदि की धर्म संहिताएँ या स्मृतियाँ

    विशेष
    . स्मृति या धर्मशास्त्र सबंधी 19 संहिताएँ कही जाती हैं जिनमें मनु, अत्रि, विष्णु, हारीत, कात्यायन, बृहस्पति, नारद, पराशर, व्यास, दक्ष, गौतम आदि प्रसिद्ध हैं। रामायण को भी कभी- कभी संहिता कह देते हैं। वेदव्यास कृत एक 'पुराण संहिता' का भी उल्लेख मिलता है। इसके अतिरिक्त और विषयों के ग्रंथ भी संहिता कहे जाते हैं। जैसे,—भृगुसंहिता (फलित ज्योतिष); गर्गसंहिता (कृष्ण की कथा) आदि।

  • एक साथ एकत्रित वस्तुएँ जो एक इकाई के रूप में हों, संकलन, संग्रह, संचय
  • नियमानुसार विशिष्ट रूप से क्रमबद्ध गद्य, पद्य आदि का संग्रह
  • नियमों, विधियों आदि का संग्रह, जैसे- भारतीय दंड संहिता
  • संसार का भरण-पोषण करने वाली परम शक्ति, ब्रह्म-शक्ति
  • वेदों का मंत्र भाग, मुख्य वेद, देखिए : 'वेद'

संहिता के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

संहिता के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a code

संहिता के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • विधि या कानूनों का संग्रह या संकलन, नियमावली
  • ज्योतिष के भृगु निर्मित नियमादि का संग्रह, भंगुसंहिता

संहिता के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • संग्रह
  • वेदों का मंत्र भाग
  • धर्मशास्त्र
  • अधिनियमों का संग्रह

Noun, Feminine

  • collection of hymns and other subject matter of Vedas; compilation & edition of certain topics; poems, rules etc

संहिता के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • संधि, मेल-मिलाप
  • मुख्य वेद

संहिता के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नियम आदि का संग्रह
  • वेदों का मंत्र भाग

Noun, Feminine

  • code, compendium.
  • Veda excluding Brahman portion

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा