sankhyaa meaning in english
संख्या के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a number
- numeral
- figure
- strength
- degree
संख्या के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
वस्तुओं का वह परिमाण जो गिनकर जाना जाए, एक, दो, तीन, चार आदि की गिनती, तादाद, शुमार
उदाहरण
. हर टोकरी में आमों की संख्या पचास है। -
गणित में वह अंक जो किसी वस्तु का गिनती में परिमाण बतलाए, अदद
उदाहरण
. हर संख्या का अनुक्रम में एक विशिष्ट स्थान होता है। -
वस्तुओं, व्यक्तियों आदि की कुल इकाइयों का जोड़, योग
उदाहरण
. मैदान में बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं। -
किसी की पहचान के लिए प्रयुक्त या दिया गया अंक या अंक समूह
उदाहरण
. खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग संख्याएँ निर्धारित होती हैं। - (वैद्यक) संप्राप्ति के पाँच भेदों में से एक भेद, अन्य चार भेद विकल्प, प्राधान्य बल और काल हैं
- रीति, पद्धति, ढंग
- बुद्धि
- विचार
- नाम, आख्या, संज्ञा
- समाचार पत्रों पर दिया गया क्रमांक
- किसी सामयिक पत्र आदि की विशिष्ट संख्या वाली प्रति
- रेखागणित में कोणमान
- संग्राम, युद्ध
संख्या के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसंख्या के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएसंख्या के कन्नौजी अर्थ
- गणना, गिनती, शुमार
- अंक
- तादाद
संख्या के गढ़वाली अर्थ
संख्या'
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- अंक, गणना, गिनती, तादाद
संज्ञा, पुल्लिंग
- मृत्युकारक ज़हर, संखिया
Noun, Feminine
- figure, digit, counting, number
Noun, Masculine
- a kind of very poisonous chemical element, arsenic.
संख्या के ब्रज अर्थ
विशेषण
-
करोड़
उदाहरण
. कोटि इंदु मुख अमल देखिक।
स्त्रीलिंग
-
गणना, गिनती
उदाहरण
. संख्या करि लीजै अलंकार है अधिक यामै। - बुद्धि
- विचार
संख्या के मगही अर्थ
संखेआ
अरबी ; संज्ञा
- संख्या, अंक, गिनती
संख्या के मैथिली अर्थ
सङ्ख्या, सङ्ख्यासङ्ख्यक
संज्ञा
- गणना का मान
Noun
- number
अन्य भारतीय भाषाओं में संख्या के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
गिणती - ਗਿਣਤੀ
गुजराती अर्थ :
संख्या - સંખ્યા
गणना - ગણના
संख्या (1,2,3 आदि) - સંખ્યા (1,2,3 આદિ)
2 - 2
3 - 3
आदि) - આદિ)
उर्दू अर्थ :
तादाद - تعداد
अदद, हिंदिसा - عدد، ہندسہ
कोंकणी अर्थ :
गणना
संख्या संख्या (1,2,3,4 अशी)
2
3
4 अशी)
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा