sa.nkalp meaning in hindi
संकल्प के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
कोई कार्य करने की वह इच्छा जो मन में उत्पन्न हो, विचार, इरादा
उदाहरण
. वह इस साल आगरा घूमने का संकल्प रखता है। -
दृढ़ निश्चय, पक्का विचार
उदाहरण
. मेरा दृढ़ संकल्प है कि मैं हर हाल में सेना में भर्ती होकर रहूँगा। -
दान, पुण्य या और कोई देवकार्य आरंभ करने से पहले एक निश्चित मंत्र का उच्चारण करते हुए अपना दृढ़ निश्चय या विचार प्रकट करना, धार्मिक कृत्य करने की दृढ़ इच्छा या प्रतिज्ञा
उदाहरण
. उसने पूजा का संकल्प लिया है। -
वह मंत्र जिसका उच्चारण करके संकल्प का निश्चय या विचार प्रकट किया जाता है
विशेष
. इस मंत्र में प्राय: संवत्, मास, तिथि, वार, स्थान, दाता या कर्ता का नाम, उपलक्ष और दान या कृत्य आदि का उल्लेख होता है। - सभा-समिति में किसी विषय में विचारपूर्वक किया हुआ पक्का निश्चय
- विमर्श, कल्पना
- उद्देश्य, लक्ष्य
- मन, हृदय
- पति के साथ सती होने की आकांक्षा
संकल्प के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसंकल्प के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसंकल्प के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- determination, resolve
- resolution, will
- animus
संकल्प के कन्नौजी अर्थ
संकलप
संज्ञा, पुल्लिंग
- संकल्प, निश्चय
- इच्छा
- प्रयोजन, उद्देश्य
- विचार, कल्पना
- कोई धार्मिक कृत्य करने की प्रतिज्ञा
संकल्प के कुमाउँनी अर्थ
संकलप
क्रिया
- सभी मांगलिक कार्यों तथा संस्कारों में पुरोहित द्वारा यज-मान के मुख से घोषित किया जाने वाला अपनी इच्छा को साकार करने का निश्चय
- दाँयी हथेली में जौ, तिल, कुश और पानी लेकर यजमान द्वारा पहले अपने नाम, स्थान और फिर तिथि, पर्व आदि के उल्लेख के उपरांत प्रतिज्ञा
संकल्प के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- निश्चय
- धार्मिक कृत्य करते समय ली गई दृढ़ प्रतिज्ञा
Noun, Masculine
- definite intention, resolve, solemn will or wish
संकल्प के बुंदेली अर्थ
संकलप
संज्ञा, पुल्लिंग
- संकल्प, मन में किया हुआ निश्चय
संकल्प के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
प्रतिज्ञा, दृढ़ विचार
उदाहरण
. करि संकल्प अन्न जल त्यागौ।
संकल्प के मैथिली अर्थ
सङ्कल्प
संज्ञा, पुल्लिंग
- दृढ़ निश्चय
- विशेषत: कोई धार्मिक अनुष्ठान आरंभ करने से पहले कार्यक्रम की विधिवत् घोषणा
- कामना
Noun, Masculine
- resolution, determination
- spl solemn pronouncementof one's plan of any religious performance.
- intention
संकल्प के मालवी अर्थ
संकलप
संज्ञा, पुल्लिंग
- संकल्प
- विचार
- दान पुण्य का संकल्प
संकल्प के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- दे. संकलप
अन्य भारतीय भाषाओं में संकल्प के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
संकलप - ਸੰਕਲਪ
मता - ਮਤਾ
गुजराती अर्थ :
संकल्प - સંકલ્પ
निश्चय - નિશ્ચય
इरादो - ઇરાદો
निर्धार - નિર્ધાર
उर्दू अर्थ :
अज़्म - عزم
क़रारदाद - قرارداد
कोंकणी अर्थ :
संकल्प
थाराव
ठराव
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा