संशय

संशय के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

संशय के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • suspicion, doubt
  • uncertainty

संशय के हिंदी अर्थ

संसय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मन की वह स्थिति जिसमें किसी बात के संबंध में निराकरण या निश्चय नहीं होता और उस बात का ठीक रूप जानने या समझने के लिए मन में उत्कंठा या जिज्ञासा बनी रहती है, दो या कई बातों में से किसी एक का भी मन में न बैठना, अनिश्चयात्मक ज्ञान, अनिश्चय, दुविधा, संदेह, शक, शुबहा

    विशेष
    . यह न्याय के सोलह पदार्थों में से एक है।

    उदाहरण
    . मुझे उसकी बात की सच्चाई पर संशय है।

  • आशंका, ख़तरा, डर, जैसे—प्राण का संशय में पड़ना

    उदाहरण
    . उसे संशय था कि कोई दुर्घटना हो सकती है।

  • संभावना और असंभावना का मिश्रण
  • पड़े रहना, लेटे रहना
  • विवाद का विषय
  • संदेह नामक काव्यालंकार

संशय के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

संशय के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

संशय के अंगिका अर्थ

सनसय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संशय, संदेह

संशय के अवधी अर्थ

संसय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संदेह

संशय के कन्नौजी अर्थ

संसय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संशय, संदेह
  • हिचक
  • ख़तरा, संकट

संशय के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'संदेह'

संशय के ब्रज अर्थ

संसय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'शंका'

    उदाहरण
    . जय दंडक बन पावन करन तुलसिदास संसय।

संशय के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संदेह, शंका

Noun, Masculine

  • doubt; diffidence, apprehension; risk.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा