sarvis (Service) meaning in hindi

सर्विस

  • स्रोत - अंग्रेज़ी
  • अथवा - सरविस

सर्विस के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नौकरी, चाकरी, कार्य

    उदाहरण
    . आजकल कहाँ सर्विस कर रहे हो ?

  • सेवा, सुश्रूषा, परिचर्या, ख़िदमत

    उदाहरण
    . वह अपने बीमार पिता की सर्विस में जुटा हुआ है।

  • मदद

    उदाहरण
    . आपकी क्या सर्विस की जाए?

  • मरम्मत

    उदाहरण
    . इस पुराने वाहन को सर्विस की आवश्यकता है।

  • वह संस्था या निकाय जो सेवा प्रदान करती है

    उदाहरण
    . हमारे क़स्बे में मोबाइल की एक नई सर्विस खुली है।

  • दूसरों के हित या सुविधा के लिए किसी व्यक्ति या समूह द्वारा किया गया काम

    उदाहरण
    . मोबाइल कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक अनोखी सर्विस की शुरुआत की है।

  • किसी खेल को आरंभ करने के लिए खिलाड़ी का गेंद, चिड़िया आदि को हाथ, पैर, रैकेट आदि से मारने की क्रिया

    उदाहरण
    . उसकी सर्विस बहुत अच्छी है।

  • कनाडा के एक प्रसिद्ध लेखक

    उदाहरण
    . सर्विस का जन्म अठारह सौ चौहत्तर में हुआ था।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा