sau.ndhaa meaning in hindi

सौंधा

सौंधा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - सोंधा, सोंधा

सौंधा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुगंधित; ख़ुशबूदार, महकने वाला

    उदाहरण
    . सुठि सौँधे औवर्न, जनक सुख युक्त घरी के। सकल मनोहरता वारे प्यारे सबही के।

  • रुचिकर, अच्छा

    उदाहरण
    . जौं चितवन सौँ धी लगै चितइए सबेरे।

  • मिट्टी के नए बरतन या सूखी ज़मीन पर पानी पड़ने या चना, बेसन आदि भुनने से निकलने वाली सुगंध के समान, जैसे—सौँधी मिट्टी, सौँधा चना

विशेषण

  • देखिए : 'सोँधा'

    उदाहरण
    . सौँधे सनी सुथरी बिथुरी अलकैं हरि के उर आली। . गंधी कौ सौँ धो नहीं, जन जन हाथ बिकाय। . कंचुकी चोवा के सौँधे सोँ बोरि कै स्याम सुगंधन देह भरी है। . सौँधे की सी सौँधी देह सुधा सौँ सुधारी पाँणवधारी देवलोक ते कि सिंध ते उबारी सी।

सौंधा के ब्रज अर्थ

सोंधा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बाल धोने के काम में आने वाला एक सुगंधित द्रव्य, सुगंध

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा