sen meaning in hindi
सेन के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
- शरीर, तन, देह
- जीवन
- बंगाल में वैद्य जाति की उपाधि
-
एक भक्त नाई
विशेष
. इसकी कथा भक्तमाल में इस प्रकार है। यह रीवाँ के महाराज की सेवा में था और बड़ा भारी भक्त था। एक दिन साधु सेवा में लगे रहने के कारण यह समय पर राज सेवा के लिए न पहुँच सका। उस समय भगवान ने इसका रूप धरकर राजभवन में जाकर इसका काम किया। यह वृतांत ज्ञात होने पर यह विरक्त हो गया और राजा भी परम भक्त हो गए। - एक राक्षस का नाम
- दिगंबर जैन साधुओं के चार भेदों में से एक
-
बाज़ पक्षी
उदाहरण
. ज्यों गच काँच बिलोकि सेन जड़, छाँह आपने तन की। टूटत आति आतुर अहारबस, छति बिसारि आनन की। -
शयन
उदाहरण
. श्री नवनीत प्रिय जी को उत्थापन ते सेन पर्यत की सेवा सों पहोंचि...... सुबोधिनी की कथा कहे। . सो श्री गोवर्धननाथ जी को उत्थापन किए । पाछे सेन पर्यत की सब सेवा। -
पेरिस की एक नदी
उदाहरण
. पेरिस सेन नदी के किनारे बसा हुआ है।
संस्कृत ; विशेषण
- जिसके सिर पर कोई मालिक हो, सनाथ
- आश्रित, अधीन, ताबे
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
सेना
उदाहरण
. हय गय सेन चलै जग पूरी। - देखिए : 'सेंध'
हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
संकेत, इशारा
उदाहरण
. अपने घर इन चारों को सेन दै कै पधराइ लै गई। . तासों बहू ने सेन ही मों नाहीं करो।
सेन के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसेन के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग, स्त्रीलिंग
- शरीर
- सनाथ, अधीन
- जीवन
- एक राक्षस का नाम
- नाई जाति के प्रसिद्ध भक्त जो रामानंद के बारह शिष्यों में से एक हैं
- बंगाल के वैद्यों की एक उपाधि
- बाज़ पक्षी
- कटाक्ष
संज्ञा
-
सेना
उदाहरण
. छिन-छिन सेन सिब लोक कों झिलति है।
सेन के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- श्येन, बाज़ पक्षी
- इशारा, संकेत
Noun, Masculine
- falcon
- hint, wink
सेन के मालवी अर्थ
- बाज़ पक्षी
- नाई जाति का एक गोत्र
- संकेत, झाला, इशारा
- चिह्न, निशान, पहचान
- शयन
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली
रजिस्टर कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा