senduuriyaa meaning in hindi
सेंदूरिया के हिंदी अर्थ
संज्ञा
-
एक सदाबहार पौधा जिसमें सिंदूर के रंग के लाल फूल लगते हैं
विशेष
. इसके पत्ते 6-7 अंगुल लंबे और 4-5 अंगुल चौड़े, नुकीले और अरवी के पत्ते से मिलते जुलते हैं। फूल दो-ढाई अंगुल के घेरे में पाँच दलों के और सिंदूर के रंग के लाल होते हैं। इस पौधे की गुलाबी, बैंगनी और सफे़द फूल वाली जातियाँ भी होती हैं। गरमी के दिनों में यह फूलता है और बरसात के अंत में इसमें फल लगने लगते हैं। फल लंबोतरे, गोल, ललाई लिए भूरे तथा कोमल महीन महीन काँटों से युक्त होते हैं। गूदे का रंग लाल होता है। गूदों के भीतर जो बीज होते हैं, उन्हें पानी में डालने से पानी लाल हो जाता है। बहुत स्थानों पर रंग के लिए ही इस पौधे की खेती होती है। शोभा के लिए यह बग़ीचों में भी लगाया जाता है। आयुर्वेद में यह कड़वा, चरपरा, कसैला, हलका, शीतल तथा विषदोष, वातपित्त, वमन, माथे की पीड़ा आदि को दूर करने वाला माना गया है। - मीठी सुगंध वाला एक छोटा आम
सेंदूरिया के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिए
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा