सेतुबंध

सेतुबंध के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सेतुबंध के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • (रामायण) राम के लंका पर चढ़ाई के समय नल-नील तथा वानर सेना द्वारा समुद्र पर बनाया गया बाँध या पुल

    विशेष
    . नल नील ने बंदरों की सहायता से शिलाएँ पाटकर यह पुल बनाया था। वाल्मीकि ने यहाँ शिव की स्थापना का कोई उल्लेख नहीं किया है। केवल लंका से लौटते समय रामचंद्र ने सीता से कहा है- 'यहाँ पर सेतु बाँधने के पहले शिव ने मेरे ऊपर अनुग्रह किया था (युद्धकांड, १२५ वाँ अध्याय)। पर अध्यात्म आदि पिछली रामायणों में शिव की स्थापना का वर्णन है। इस स्थान पर रामेश्वर महादेव का दर्शन करने के लिये लाखों यात्री जाया करते हैं। 'सेतुबंध रामेश्वर' हिंदुओ के चार मुख्य धामों में से एक है। आजकल कन्याकुमारी और सिंहल के बीच के छिछले समुद्र में स्थान स्थान पर जो चट्टानें निकली हैं, वे ही उस प्राचीन सेतु के चिह्व बतलाई जाती हैं।

    उदाहरण
    . सेतुबंध भइ भीर अति कपि नभ पंथ उड़ाहिँ।

  • पुल बनाने या बाँधने की क्रिया, पुल की बँधाई
  • नहर

    विशेष
    . कौटिल्य में नहरें दो प्रकार की कही हैं- आहार्योदक और सहोदक। आहार्योदक वह है जिसमें पानी नदी, ताल आदि से खींचकर लाया जाता है। सहोदक में झरने से पानी आता रहता है। इनमें से दूसरे प्रकार की नहर अच्छी कही गई है।

सेतुबंध के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • (constructing) a bridge

सेतुबंध के ब्रज अर्थ

  • पुल के बांधने की क्रिया ; राम की बानरी सेना द्वारा लंका पर चढ़ाई करने के समय बना समुद्र का पुल

सेतुबंध के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • पुराणानुसार रामद्वारा भारतसँ लङ्का धरि बनाओल मार्ग

Noun

  • a mythical cause way constructed by Lord Rama from India to Shrilanka.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा