shaakdviipiiy meaning in hindi

शाकद्वीपीय

शाकद्वीपीय के अर्थ : हिंदी , मैथिली

  • स्रोत - संस्कृत

शाकद्वीपीय के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • शाकद्वीप का रहने वाला

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ब्राह्मणों का एक भेद, मग ब्राह्मण

    विशेष
    . शाकद्वीपीय ब्राह्मणों के जंबूद्वीप में आने की कता हरिवंश में इस प्रकार मिलती है- एक बार कृष्ण के पुत्र सांब ने सूर्य का मंदिर जनवाया और सौर यज्ञ करना चाहा। जब उन्हें यह मालूम हुआ कि सूर्य की उपासनाविधि के अच्छे जानने वाले शाकद्वीप में मिलेंगे, तब उन्होंने वहाँ से कुछ ब्राह्मण बुलवाए। यह उस समय की बात है जब भारत और ईरान में एक ही आर्य सभ्यता प्रचलित थी और एक देश के ऋत्विज दूसरे देश में जाकर बराबर यज्ञ कराया करते थे। फारस में यज्ञ करने वाले पुरोहित 'मग' कहलाते थे, इसी से इस शाकद्वीपीय ब्राह्मणों को 'मग ब्राह्मण' भी कहते थे।

शाकद्वीपीय के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

शाकद्वीपीय के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • ब्राह्मणक एक वर्ग

Noun

  • a section of Brahman.

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा