शमन

शमन के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

शमन के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बढ़े हुए उपद्रव, कष्ट, दोष को दबाने की क्रिया, दमन, शम, शांति, जैसे—रोग का शमन, विद्रोह का शमन
  • यज्ञ के लिए होने वाला पशुओं का बलिदान
  • वह औषधि जो वातादि दोषों का वमन, विरेचनादि द्वारा दूर करे, जैसे—गिलोय
  • हनन, हिंसा
  • आघात, चोट
  • तिरस्कार
  • यम
  • अनाज, अन्न
  • मटर
  • एक प्रकार का मृग
  • वैद्यक में एक प्रकार का धूम्रपान

    विशेष
    . इस धूम्रपान में इलायची, तगर, कुड़ा, जटामासी, गंधतृण, दालचीनी, तेजपत्ता, नागकेशर, नखी, सरल, बाला, शिलारस आदि कई औषधियों का मिश्रण किया जाता है, इसका धुआँ नली या सटक आदि के द्वारा पीते हैं। इससे वात आदि दोषों का नाश होना माना जाता है।

  • शांत करना, बुझाना
  • एक प्रकार का वस्ति कर्म जो मोथा और रसांजन आदि मिले हुए दूध से किया जाता है
  • रात्रि, रात
  • प्रसन्न करना
  • अंत, ठहराव, समाप्ति, विनाश
  • निगल जाना, चबाना

शमन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • (the act or process of) pacification, allaying
  • quenching
  • suppression

शमन के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शांति, दोष या विकारों का निराकरण

Noun, Masculine

  • quieting, calming, relieving

शमन के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'शम'

शमन के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शांत करना

Noun, Masculine

  • abating. becalming

शमन के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दमन
  • शांति

अन्य भारतीय भाषाओं में शमन के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

दबाउणा - ਦਬਾਉਣਾ

शांती - ਸ਼ਾਂਤੀ

गुजराती अर्थ :

शमन - શમન

शमता - શમતા

शांति - શાંતિ

उर्दू अर्थ :

फ़िरो - فرو

अम्न, सुकून - امن‏، سکون

कोंकणी अर्थ :

दमन

शमन

शांत

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा