shani meaning in hindi
शनि के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
सौर जगत के नौ ग्रहों में सातवाँ ग्रह जो फलित ज्योतिष में अशुभ और कष्टदायक माना जाता है, शनैश्चर
विशेष
. सूर्य से इस ग्रह का अंतर 883,000,000 मील अथवा पृथ्वी के अंतर से 9 1/2 गुना है। इसका व्यास 75800 मील का है। प्रति सेकेंड 6 मील की चाल से सूर्य की परिक्रमा में इसको 29 वर्ष और 167 दिन अर्थात् कुल 10759 दिन लगते हैं। इसका ताप 15 सें ० है। बृहस्पति को छोड़कर यह सबसे बड़ा ग्रह है। पृथ्वी से इसका व्यास 9 गुना, विस्तार 697 गुना और मान 93 गुना है। इसके साथ नौ उपग्रह या चंद्रमा हैं। जिनमें एक उपग्रह 'टाइटेन' बुध ग्रह से भी बड़ा है। बृहस्पति से छोटा होने पर भी यह सब ग्रहों से अधिक चमकदार है, जिससे इसका आकार सबसे बड़ा प्रतीत होता है। यह ग्रह 378 दिन में एक बार अपनी धुरी पर घुमता है। यह ग्रह विचित्र आकार का है। इसके बाहर चारों ओर कम से कम 3 एककैंद्रीय बहुत बड़े वलय है; और उस बाह्य वलय से इसके पिंड की दूरी 5,900 मील है। इसके बाह्य वलय की चौड़ाई 11,200 मील है। उस वलय का व्यास 1,72,800 मील और मोटाई सौ मील से कुछ कम है। इस ग्रह पर पृथ्वी जैसा जीवन संभव नहीं हैं। फलित ज्योतिष के अनुसार यह ग्रह काले रंग का, शूद्र वर्ण औऱ सूर्यमुख है तथा इसका वाहन गृध्र है। यह सौराष्ट्र देश का स्वामी, नपुंसक (मंदगामी) और तमोगुण से युक्त तथा कषाय रस का अधिपति है। यह मकर और कुंभराशि तता नीलकांत मणि (नीलम) का भी अधिपति है। - शिव का एक नाम
- दुर्भाग्य, अभाग्य, बदक़िस्मती
- देखिए : 'शनिवार'
शनि के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएशनि के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएशनि के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएशनि के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- Saturn-the seventh of the nine planets
- Saturday
शनि के गढ़वाली अर्थ
पुल्लिंग
- नवग्रहों में सातवाँ ग्रह
- सप्ताह का अंतिम दिन, शनिवार
Masculine
- Saturn-the seventh planet of the solar system
- Saturday
शनि के ब्रज अर्थ
हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- सूर्य पुत्र
- सप्ताह के एक दिन का नाम, शनिवार
- सप्तम ग्रह
शनि के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सप्ताह का अंतिम दिन
- एक ग्रह
Noun, Masculine
- Saturday
- Saturn
शनि के मालवी अर्थ
पुल्लिंग
- शनि ग्रह
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा