shankhodarii meaning in hindi
शंखोदरी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
मध्यम आकार का एक प्रकार का वृक्ष जो बाग़ों में शोभा के लिए लगाते हैं, गुलपरी, गुलतुरी, सिद्धेकर
विशेष
. इसके पत्ते चकवँड़ के पत्ते के समान होते हैं। पीले और लाल फूलों के भेद से यह वृक्ष दो प्रकार का होता है। इसकी कलियाँ उँगली के समान मोटी, चिपटी तथा चार-पाँच अंगुल लंबी होती हैं और इसमें 7-8 दाने होते हैं। इसके फूल गुच्छों में लगते हैं जो बारहों महीने रहते हैं, परंतु और महीनों की अपेक्षा आषाढ़ में अधिक फूल लगते हैं। फूलों में गंध नहीं होती। इसकी लकड़ी मजबूत होती है। इसके वृक्ष बीज और क़लम दोनों से ही लगते हैं। कई प्रकार के रोगों में इसका क्वाथ भी दिया जाता है। वैद्यक के अनुसार यह गरम, कफ़, वात, शूल, आमवात और नेत्ररोग को दूर करने वाला है।
शंखोदरी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिए
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा