शिखंडी

शिखंडी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

शिखंडी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a typical fighter in the Maha:bha:rat who was supposed to be a woman in his previous birth and who had vowed to wreak vangeance on the great old warrior-Bhi:shm Pita:mah
  • an impotent man, eunuch

शिखंडी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पीली जूही, स्वर्ण यूथिका
  • गुंजा, चिरमिटी, घुंघची
  • मोर, मयूर पक्षी
  • मुर्गा
  • मोर की पूँछ
  • वाण
  • विष्णु
  • कृष्ण
  • शिव
  • बालों को विशेष प्रकार से एक में गूँथने पर बनने वाली आकृति, शिखा, बालों की चोटी

    उदाहरण
    . शिखंडी शीश मुख मुरली बजावत वन्यो तिलक उर चंदन।

  • द्रुपद का एक पुत्र

    विशेष
    . यह पहले कन्या के रूप में उत्पन्न हुआ था, पर इसे पुत्र के रूप में प्रसिद्ध किया गया और शिक्षा-दीक्षा भी पुत्र के समान दी गई। कालांतर में हिरण्य वर्मा की कन्या से इसका विवाह भी हुआ। यह जानकर कि मेरी कन्या का विवाह एक स्त्री से हुआ है और द्रुपद ने मुझे धोखा दिया है, हिरण्य वर्मा ने द्रुपद पर आक्रमण करन की तैयारी की। इस बीच शिखंडी ने बन में घोर तप किया और एक यक्ष को प्रसन्न कर अपना स्त्रीत्व उसे दे देने के पीछे पुरुष के रूप में हो गया। इसी को आगे करके महाभारत के युद्ध में अर्जुन ने युद्ध के दसवें दिन पितामह भीष्म का बध किया था। भीष्म की प्रतिज्ञा थी कि हम किसी स्त्री पर बाण न चलावेंगे। अश्वत्थामा के हाथ इसका वध हुआ था।

  • राम के दल का एक बंदर

    उदाहरण
    . धुंधमाल गिरि पुनि गए मिले शिखंडी नाम।

  • बृहस्पति, देवगुरु

विशेषण

  • शिखंडयुक्त, शिखावाला

शिखंडी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

शिखंडी के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • मयूर ; मुर्गा ; बाण ; द्रुपद पुत्र

शिखंडी के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • मयूर

Noun

  • peacock.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा