shikshaa meaning in english
शिक्षा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- education, instruction
- teaching
- moral
शिक्षा के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
किसी विद्या की सीखने या सिखाने का क्रिया, पढ़ने-पढ़ाने की क्रिया, सीख, तालीम
विशेष
. आजकल शिक्षा के अंतर्गत वे सभी बातें हैं जो किसी को किसी विषय का अच्छा ज्ञाता या उपयुक्त कार्यकर्ता बनाने के लिए पढ़ाई या सिखाई जाती है, शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य को विद्या या विषय का ज्ञाता बनाने के सिवा नैतिक, मानसिक और शारीरिक सभी दृष्टियों से कर्मठ, योग्य, सदाचारी, समर्थ, स्वावलंबी आदि बनाना भी होता है।उदाहरण
. पाठशाला में कई विषयों की शिक्षा दी जाती है। . सैन बैन सब साथ है मन में सिच्छा भाव। तिल आपन शृंगार रस सकल रसन को राव। - गुरु के निकट विद्या का अभ्यास, विद्या का ग्रहण
-
दक्षता, निपुणता
उदाहरण
. आप अभी अमेरिका से चिकित्सा-शास्त्र की शिक्षा प्राप्त कर लौटे। - उपदेश, मंत्र, सलाह
-
छह वेदांगों में से एक जिसमें वेदों के वर्ण, स्वर, मात्रा आदि का निरूपण रहता हैं, मंत्रों के ठीक उच्चारण का विषय
विशेष
. यह विषय कुछ तो ब्राह्मण भाग में आया है और कुछ प्रतिशाख्य सूत्रों में। ऋग्वेद की शीक्षा का ग्रंथ शौनक का प्रतिशाख्य सूत्र है। यजुर्वेद के प्रतिशाख्य के दो ग्रंथ मिलते हैं— एक तो आत्रेय महर्षि और वररुचि संकलित त्रिभाष्यरत्न, जो तैत्तरीय शाखा का है और दूसरा कात्यायन का आठ आध्यायों का वाजसनेयी प्रातिशाख्य। पाणिनि आदि के व्याकरण से संबद्ध भी शिक्षा विषयक ग्रंथ हैं जिनकी संख्या पचासों से ऊपर है। - शासन, दबाव
-
किसी अनुचित कार्य का बुरा परिणाम, सबक़, दंड
उदाहरण
. अच्छी शिक्षा मिली, अब कभी ऐसा काम न करेंगे। - विनय, विनम्रता, शिष्टता, सज्जनता
- प्रायोगिक शिक्षा, विज्ञान, कला, जैसे— रणशिक्षा, सैनिक शिक्षा
- पुस्तक या शिक्षक के माध्यम से प्राप्त होने वाली विद्या, ज्ञान
- हित की बात बतलाने, अच्छी बात या अच्छा काम करने के लिए कहने का कार्य
- सिखाये या सीखे जाने वाले हित के कथन
शिक्षा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएशिक्षा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएशिक्षा के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएशिक्षा के अंगिका अर्थ
- पढ़ाने-पढाने की क्रिया
- दंड, शासन
- विद्या का अभ्यास दक्षता, निपुणता
- उपदेश
शिक्षा के मैथिली अर्थ
- अध्ययन-अध्यापन
- education.
अन्य भारतीय भाषाओं में शिक्षा के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
सिखिआ - ਸਿਖਿਆ
गुजराती अर्थ :
शिक्षण - શિક્ષણ
केळवणी - કેળવણી
ज्ञान - જ્ઞાન
बोध - બોધ
उपदेश - ઉપદેશ
उर्दू अर्थ :
तालीम - تعلیم
सबक़ - سبق
कोंकणी अर्थ :
शिक्षण
उपदेश
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा