शिव

शिव के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

शिव के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • one of the divine trio (ब्रह्मा, विष्णु and महेश) of the Hindus
  • the good
  • well-being, welfare

Adjective

  • happy
  • auspicious

शिव के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मंगल, कल्याण, क्षेम
  • जल, पानी
  • सेंधा नमक
  • शृगाल, सियार, गीदड़
  • खूँटा
  • पारा
  • गुग्गुल
  • पुंडीरक वृक्ष
  • मोक्ष
  • काला धतूरा
  • वेद
  • देव
  • कीलक ग्रह, शुभग्रह
  • रुद्र, काल
  • वसु
  • एक प्रकार का मृग
  • एक प्रकार की गुड़ की शराब
  • प्लक्षद्वीप तथा जंबूद्वीप के एक वर्ष का नाम
  • लिंग
  • एक प्रकार का नृत्य
  • एक छंद का नाम, इसके प्रत्येक चरण में 5,6 के विश्राम से 11 मात्राएँ और अंत में सगण, रगण, में से कोई एक होता है, इसकी तीसरी, छठी और नवीं मात्राएँ लघु रहती हैं
  • परमेश्वर, भगवान्
  • विष्कंभ आदि सत्ताइस योगों के अंतर्गत एक योग
  • समुद्री लवण
  • सुहागा
  • आँवला
  • कदंब, कदम
  • फिटकरी
  • सिंदूर
  • मिर्च
  • तिल का फूल
  • चंदन
  • लोहा
  • बालू
  • नीलकंठ पक्षी
  • कौवा
  • मौलसरी का पेड़
  • हिंदुओं के प्रसिद्ध देवता जो सृष्टि का संहार करने वाले और पौराणिक त्रिमूर्ति के अंतिम देवता कहे गए हैं

    विशेष
    . वैदिक काल में यही रुद्र के रूप में पूजे जाते थे। पर पौराणिक काल में ये शंकर, महादेव और शिव आदि नामों से प्रसिद्ध हुए। पुराणानुसार इनका रूप इस प्रकार है— इनके सिर पर गंगा, माथे पर चंद्रमा तथा एक और तीसरा नेत्र, गले में साँप तथा नरमुंड की माला, सारे शरीर में भस्म, व्याघ्रचर्म ओढ़े हुए और बाएँ अंग में अपनी स्त्री पार्वती को लिए हुए। इनके पुत्र गणेश तथा कार्तिकेय, गण भूत और प्रेत, प्रधान अस्त्र त्रिशूल और वाहन बैल है जो नंदी कहलाता है। इनके धनुष का नाम पिनाक है जिसे धारण करने के कारण ये पिनाकी कहे जाते हैं। इनके पास पाशुपत नामक एक प्रसिद्ध अस्त्र था जो उन्होंने अर्जुन को उसकी तपस्या से प्रसन्न होकर दे दिया था। पुराणों में इनके संबंध में बहुत-सी कथाएँ हैं। ये कामदेव का दहन करने वाले और दक्ष का यज्ञ नष्ट करने वाले माने जाते हैं। कहते हैं, समुद्रमंथन के समय जो विष निकला था, वह इन्होंने पान किया था। वह विष इन्होंने अपने गले में ही रखा और नीचे पेट में नहीं उतारा, इसलिए इनका गला नीला हो गया और ये नीलकंठ कहलाने लगे। परशुराम ने अस्त्रविद्या की शिक्षा इन्हीं से पाई थी । संगीत और नृत्य के भी ये प्रधान आचार्य और परम तपस्वी तथा योगी माने जाते हैं। इनके नाम से एक पुराण भी है जो शिवपुराण कहलाता है। इनके उपासक 'शैव' कहलाते हैं। इनका निवासस्थान कैलास माना जाता है और लोक में इनके लिंग का पूजन होता है।


विशेषण

  • कल्याण करने वाला, मंगल करने वाला
  • सुखी, प्रसन्न

शिव के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • महादेव; सृष्टि संहार का देव; रुद्र, पार्वती के पति

Noun, Masculine

  • the deity Mahadeva, the god of destruction, the husband of Parvati.

शिव के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • मंगलकारी

पुल्लिंग

  • मंगल । कल्याण ।; दे० 'विष्णु ।; दे० 'वसु' ।; मृग विशेष ।; नृत्य विशेष।; छंद विशेष ।; समुद्री नमक । ८. सुहागा , ९. आंवला, १०. मिचर्चा, ११. फिटकिरी , १२. सिंदूर , १३. तिलका पुष्प , १४. चंदन , १५. लोहा , १६. रेत , १७. काक , कौवा १८. नीलकंठ

शिव के मैथिली अर्थ

शिवरात्रि

संज्ञा

  • कल्याण, मङ्गल, शुभ
  • महादेव

  • शिवक पूजा ओ व्रतक एक पुण्य-दिवस फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी

Noun

  • well-being.
  • Lord Shiva

  • a festival of Lord Shiva's worship held on the 14 day of waning moon in Phalgun

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा