शोर

शोर के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

शोर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • noise
  • tumult, din, hue and cry

शोर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चीखने-चिल्लाने की आवाज़, ज़ोर की आवाज़, हल्ला, कोलाहल

    उदाहरण
    . धननि की घोर सुनि मोरनि के शोर सुनि सुनि केशव अलाप आली जन को। . जहाँ तहाँ शोर भारी भीर नर नारिन की सबही की छूटि गई लाज यहि भाइ कै।

  • ऊँची, तीखी तथा कर्णकटु आवाज़ या आवाज़ें

    उदाहरण
    . रातभर कुत्ते शोर करते रहे।

  • कई लोगों के एक साथ ऊँची आवाज़ में बोलने या चिल्लाने आदि से उत्पन्न भ्रांतिपूर्ण स्थिति

    उदाहरण
    . इस शोर में काम करना मुश्किल है।

  • (लाक्षणिक) किसी चीज़ की सहसा होने वाली व्यापक चर्चा

    उदाहरण
    . गली-गली में इन दिनों चुनाव का सोर है।

  • धूम, प्रसिद्धि

    उदाहरण
    . आप द्वारका शोर कियो उन हरि हस्तिनापुर जान। प्रद्युम्न लरे सप्त दश दो दिन रंच हार नहिं माने।

  • खारी नमक
  • ऊसर भूमि
  • उन्माद, पागलपन

शोर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

शोर के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

शोर के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जोर की आवाज।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा