शुभ

शुभ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

शुभ के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • auspicious
  • good

Noun, Masculine

  • the good, well-being

शुभ के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • वह जो शुभ या अच्छा हो, अच्छा-भला, उत्तम, सुखप्रद, हितकारी, फलदायक आदि का सूचक जैसे—शुभ शकुन, शुभ समाचार, शुभ कार्य

    उदाहरण
    . शुभ कार्य की शुरुआत करने में देर नहीं होनी चाहिए ।

  • कल्याणकारी, मंगलप्रद, पवित्र
  • सुंदर, लावण्ययुक्त, लोना
  • दीप्तियुक्त चमकीला
  • भाग्यवान्, भाग्यशाली
  • वेदप्रवण, वेदविद्
  • जो प्रतिकूल न हो, अनुकूल

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुख, समृद्धि तथा कुशलता से परिपूर्ण होने की अवस्था, मंगल, कल्याण, भलाई
  • विष्कंभादि सत्ताईस योगों के अंतर्गत एक योग

    विशेष
    . फलित ज्योतिष के अनुसार जो बालक इस योग में जन्म लेता है, वह सब लोगों का कल्याण करनेवाला, पंडितों का सत्संग करनेवाला और बुद्धिमान् होता है । ३

  • पदुमाख , एक सुगंधित लकड़ी , पदमकाठ
  • चांदी
  • बकरा
  • वह जो अजन्मा हो , सर्वशक्तिमान
  • जल
  • एक प्रकार का आभूषण

शुभ के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

शुभ के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • कल्याणकारी, सुन्दर, उत्तम, शुभ, कल्याण, मगल, सुख

शुभ के कुमाउँनी अर्थ

विशेषण

  • कल्याणकारक; मंगलमय, हितकारी, सुखद, अच्छा, भाग्यशाली, शुभम् - आदि, पत्र, चिट्ठी आदि के अंत में मंगलसूचक शब्द शुभमस्तु- कल्याण हो

शुभ के गढ़वाली अर्थ

शुभ'

विशेषण

  • अच्छा, भला, मंगलमय; कल्याणकरी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मंगल, कल्याण

Adjective

  • auspicious, lucky, prosperous, good,happy.

Noun, Masculine

  • good fortune,well-being, happiness, welfare.

शुभ के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • कल्याणप्रद , मंगलप्रद
  • मंगल , कल्याण , भलाई ; चाँदी ; बकरा ; पद्मकाष्ठ

शुभ के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • कल्याणकारक

संज्ञा

  • मङ्गल

Adjective

  • auspicious, favourable.

Noun

  • well being.

शुभ के मालवी अर्थ

विशेषण

  • अच्छा, उत्तम, भला, कल्याणकारी, मंगलप्रद।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा