श्वेत

श्वेत के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

श्वेत के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • white
  • bright
  • blemishless
  • spotless
  • fair-complexioned

श्वेत के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • सफ़ेद; उजला; धवल
  • जिसमें कोई रंग न मालूम हो , बिना रंग का , सफेद , धौला , चिट्टा

    विशेष
    . विज्ञान से सिद्ध है कि श्र्वेत रंग में सातों रंगों का अभाव नहीं है बल्कि उनका गूढ़ मेल है । सूर्य की किरनें देखने में सफेद जान पड़ती हैं, पर रश्मि विश्लेषण क्रिया से सातों रंगों की किरणें अलग अलग हो जाती हैं ।

  • निष्कलंक; गोरा; गौर
  • निर्मल; स्वच्छ
  • शुभ्र , उज्वल , साफ , निर्गल
  • निर्दोष , निष्कलंक
  • जो साँवला न हो , गोरा
  • निर्मल, साफ, स्वच्छ
  • जिसमें किसी प्रकार का रंग या वर्ण दिखाई न देता हो, बिना किसी विशिष्ट रंग का, चाँदी, दही आदि की तरह का, उजला, धवल, सफेद, विशेष आधनिक विज्ञान के मत से सातों रंगों के मेल से ही चीजें श्वेत या सफेद दिखाई देती हैं, क्योंकि सूर्य की किरणें जो सफेद दिखाई देती हैं, वस्तुतः सातों रंगों से युक्त होती हैं

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सफेद रंग, श्वेत वर्ण
  • चाँदी, रजत
  • कौड़ी, कपर्दक
  • पुराणानुसार एक द्वीप
  • आयुर्वेद में तीसरी त्वचा की संज्ञा, शरीर के चमड़े की तीसरी तह
  • एक पर्वत
  • स्कंद के एक अनुचर का नाम
  • शोभांजन वृक्ष, सहिंजन
  • जीवक नामक अष्टवर्गीय ओषधि,
  • शंख
  • शुक्र ग्रह
  • सफेद घोड़ा
  • सफेद बादल
  • एक केतु या पुच्छल तारा
  • सफेद जीरा, श्वेत जीरक
  • शिव का एक अवतार
  • वराह-मूर्ति-भेद, श्वेत वराह
  • पुराण के अनुसार हिरणमय वर्ष और रम्यक वर्ष के बीच का एक पर्वत
  • सफेद बकरा ,
  • आँखों की सफेदी, नेत्र का श्वेत रंग
  • अग्निपुराण में वर्णित एक राजा का नाम
  • भागवत के अनुसार एक नाग
  • तक्र या मट्ठा जिसमें समानुपात में जल मिलाया हो

श्वेत के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

श्वेत के कुमाउँनी अर्थ

विशेषण

  • दे०-श्यत

श्वेत के ब्रज अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • सफेद , धवल , उजला

    उदाहरण
    . श्वेत छत्र मानो शशि प्राची दिशि उदय किय निशि राका।

  • चाँदी ; सफेद रंग ; शुक्ल वर्ण

श्वेत के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • सफेद, उज्जर, रङ्गहीन

Adjective

  • white.

अन्य भारतीय भाषाओं में श्वेत के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

सफ़ेद - سفید

साफ़, शफ़्फ़ाफ़ - صاف‏، شفاف

पंजाबी अर्थ :

सफ़ैद - ਸਫ਼ੈਦ

गुजराती अर्थ :

सफेद - સફેદ

ऊजळुं - ઊજળું

गोरुं - ગોરું

निर्मळ - નિર્મળ

स्वच्छ - સ્વચ્છ

कोंकणी अर्थ :

श्वेत

स्वच्छ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा