si.nhal meaning in english

सिंहल

सिंहल के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सिंहल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an ancient name for Ceylon
  • also सिँहल द्वीप

सिंहल के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक द्वीप जो भारतवर्ष के दक्षिण में है और जिसे लोग रामायण वाली लंका अनुमान करते हैं, लंकाद्वीप, श्रीलंका

    विशेष
    . जान पड़ता है कि प्राचीन काल में इस द्वीप में सिंह बहुत पाए जाते थे, इसी से यह नाम पड़ा। रामेश्वर के ठीक दक्षिण पड़ने के कारण लोग सिंहल को ही प्राचीन लंका अनुमान करते हैं, पर सिंहलवासियों के बीच न तो यह नाम ही प्रसिद्ध है और न रावण की कथा है। सिंहल के दो इतिहास पाली भाषा में लिखे मिलते हैं—महाबंसो और दीपबंसो, जिनसे वहाँ किसी समय यक्षों की बस्ती होने का पता लगता है। रावण के संबंध में यह प्रसिद्ध है कि उसने लंका से अपने भाई यक्षों को निकालकर राक्षसों का राज्य स्थापित किया था। बंग देश के विजय नामक एक राजकुमार का सिंहल विजय करना भी इतिहासों में मिलता है। ऐतिहासिक काल में यह द्वीप स्वर्णभूमि या स्वर्णद्वीप के नाम से प्रसिद्ध था, जहाँ दूर देशों के व्यापारी मोती और मसाले आदि के लिये आते थे। प्राचीन अरब स्वर्ण द्वीप को 'सरनदीब' कहते थे। रत्नपरीक्षा के ग्रंथों में सिंहल द्वीप मोती, मानिक और नीलम के लिये प्रसिद्ध पाया जाता है। भारतवर्ष के कलिंग, ताम्रलिप्ति आदि प्राचीन बंदरगाहों से भारतवासियों के जहाज़ बराबर सिंहल, सुमात्रा, जावा आदि द्वीपों की ओर जाते थ । गुप्तवंशीय चंद्रगुप्त (सन् ४०० ईसवी) के समय फाहियान नामक जो चीनी यात्री भारतवर्ष में आया था, वह हिंदुओं के ही जहाज़ पर सिंहल होता हुआ चीन को लौटा था। उस समय भी यह द्वीप स्वर्णद्वीप या सिंहल ही कहलाता था, लंका नहीं। इधर की कहानियों में सिंहलद्वीप पद्मिनी स्त्रियों के लिये प्रसिद्ध है। यह प्रवाद विशेषतः गोरखपंथी साधुओं में प्रसिद्ध है जो सिंहल को एक प्रसिद्ध पीठ मानते हैं। उनमें कथा चली आती है कि गोरखनाथ के गुरु मत्स्येंद्र नाथ (मछंदरनाथ) सिद्ध होने के लिए सिंहल गए, पर पद्मिनियों के जाल में फँस गए। जब गोरखनाथ गए तब उनका उद्धार हुआ। वास्तव में सिंहल के निवासी बिल्कुल काले और भद्दे होते हैं। वहाँ इस समय दो जातियाँ बसती हैं—उत्तर की ओर तो तामिल जाति के लोग और दक्षिण की ओर आदिम सिंहली निवास करते हैं।

  • सिंहल द्वीप का निवासी
  • वह लिपि जिसमें पाली, सिंहली आदि भाषाएँ लिखी जाती हैं
  • टिन, राँगा
  • पीतल
  • छाल, वल्कल
  • पीपर, पिप्पली

सिंहल के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सिंहल के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक द्वीप विशेष, लंका

    उदाहरण
    . मध्य रस सिंधु मानों सिंहल त आई वह।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा