स्पर्श

स्पर्श के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

स्पर्श के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • touch, contact, feel
  • stop (as स्पर्श व्यंजन stop consonant)

स्पर्श के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दो वस्तुओं का आपस में इतना पास पहुँचना कि उनके तलों का कुछ कुछ अंश आपस में सट या लग जाय, छूना
  • त्वगिंद्रिय का वह गुण जिसके कारण ऊपर पड़नेवाले दबाव या किसी चीज के सटने का ज्ञान होता है, नैयायिकों के अनुसार यह २४ प्रकार के गुणों में से एक है
  • त्वगिंद्रिय का विषय
  • पीड़ा, रोग, कष्ट, व्याधि
  • दान, भेंट
  • वायु
  • एक प्रकार का रतिबंध या आसन
  • व्याकरण में उच्चारण के आभ्यंतर प्रयत्न के चार भेदों में से 'स्पृष्ट' नामक भेद के अनुसार 'क' से लेकर 'म' तक के २५ व्यंजन जिनके उच्चारण में वागिंद्रिय का द्वार बंद रहता है
  • आकाश, व्योम ,
  • गुप्तचर, गूढ़ गुप्तचर, प्रच्छन्न जासूस, छिपा हुआ भेदिया
  • ग्रहण या उपराग में सूर्य अथवा चंद्रमा पर छाया पड़ने का आरंभ

स्पर्श के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

स्पर्श के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • छूने की क्रिया

स्पर्श के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • संयोग, छुइनाइ, छूति, लागि

Noun

  • touch,contact.

अन्य भारतीय भाषाओं में स्पर्श के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

लम्स - لمس

पंजाबी अर्थ :

छोह - ਛੋਹ

गुजराती अर्थ :

स्पर्श - સ્પર્શ

स्पर्शवुं - સ્પર્શવું

अडवुं ते - અડવું તે

संसर्ग - સંસર્ગ

कोंकणी अर्थ :

स्पर्श

संपर्क

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा