सुन्न

सुन्न के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सुन्न के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • still (ed)
  • insensitive, benumbed, etherised
  • stupefied

सुन्न के हिंदी अर्थ

सुन

विशेषण

  • जिसमें कुछ चेष्टा या हरकत न हो, निर्जीव, स्पंदनहीन, निस्तब्ध, जड़वत्, निश्चेष्ट, निश्चल, जैसे—ठंड के मारे उसके हाथ पैर सुन्न हो गए

    उदाहरण
    . तहाँ लगी विरहागि नाहिं क्यों चलि कै पेखत । सुकवि सुन्न ह्वै जाय न प्यारी देखत देखत। . निरखि कंस की छाती धड़की। सुन्न समान भई गति धड़की।

  • शीत अथवा विशिष्ट उपचार के फलस्वरूप किसी अंग का संज्ञाहीन होना

    उदाहरण
    . ऑपरेशन से पहले उनका हाथ सुन्न कर लिया गया था।

  • (व्यक्ति के संबंध में) स्तब्ध और किंकर्तव्य-विमूढ़

    उदाहरण
    . मित्र की मृत्यु का समाचार सुनते ही वह सुन्न हो गया।

  • डर से चुप

    उदाहरण
    . प्रियंका साँप को देखते ही सुन्न हो गई।

  • जिसमें कुछ न हो, शून्य

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सन्नाटा, सुनसान

    उदाहरण
    . निशा काल अतिशय अँधियारा छाय रहा सुनसान।

  • शून्य, सिफ़र

    उदाहरण
    . यथा सुन्न दस गुन्न बिन अंक गने नहिं जात। . अगनित बढ़त उदोत लखउ इक बेंदी दीने । कह्मो सुन्न को ऐसों गुन को गनित नवीने।

सुन्न से संबंधित मुहावरे

सुन्न के अंगिका अर्थ

संज्ञा

  • नि:स्तब्ध, निर्जीव

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शून्य

सुन्न के अवधी अर्थ

संज्ञा, विशेषण, पुल्लिंग

  • एक रोग जिसमें चमड़ा कड़ा हो जाता है
  • शून्य

सुन्न के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • हाथ, पैर आदि में रक्त संचार बंद हो जाना जिससे वे निर्जीव जैसे हो जाते हैं, संवेदन रहित
  • शून्य

सुन्न के कुमाउँनी अर्थ

विशेषण

  • निश्चेष्ट, निर्जीव, जड़वत्, संवेदन रहित
  • चुपचाप, मौन

विशेषण, पुल्लिंग

  • शून्य

सुन्न के गढ़वाली अर्थ

अकर्मक क्रिया, अकर्मक

  • सुनसान, कलरवरहित वातावरण, सन्नाटा

विशेषण

  • सुनसान, कलरवरहित वातावरण, सन्नाटा

Intransitive verb, Intransitive

  • dreary,noiseless, a quiet place, stillness

    उदाहरण
    . अद्धि रात मा गौं सुन्न पड्यूँ छ अर्थात् आधी रात में गाँव में सन्नाटा पसरा था


Adjective

  • dreary,noiseless, a quiet place, stillness

    उदाहरण
    . अद्धि रात मा गौं सुन्न पड्यूँ छ अर्थात् आधी रात में गाँव में सन्नाटा पसरा था

सुन्न के बघेली अर्थ

संज्ञा

  • शून्य, एकदम ख़ाली

सुन्न के बज्जिका अर्थ

विशेषण

  • अंग का संवेदन शून्य हो जाना

सुन्न के बुंदेली अर्थ

विशेषण

  • शून्य, अशेषता का प्रतीक, कुछ न होने की स्थिति, निस्तब्धता

    उदाहरण
    . प्र. उतै सुन्न परी ती।


संज्ञा

  • निश्चेष्ट

    उदाहरण
    . प्र. सेर खों देखतनइँ हाँत-गोड़े सुना हो गए।

सुन्न के ब्रज अर्थ

सुन

सुन्न के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शून्य

विशेषण

  • शून्य

सुन्न के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • शून्य

सुन्न के मालवी अर्थ

विशेषण

  • स्पंदनहीन, निश्चेष्ट
  • अचेत, अचेतन
  • आकाश
  • सुनसान
  • शून्य

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा