सूक्ष्म

सूक्ष्म के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सूक्ष्म के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • subtle, minute
  • fine
  • thin

सूक्ष्म के हिंदी अर्थ

सूकशम, सूक्षम

विशेषण

  • बेहद छोटा, बहुत छोटा, जैसे,—सूक्ष्म-जंतु
  • बहुत बारीक या महीन, जैसे,—सूक्ष्म बात
  • उत्तम, श्रेष्ठ, कलात्मक, उम्दा
  • बहुत छोटा, पतला

    उदाहरण
    . इस रवा के कण सूक्ष्म हैं। . अमीबा प्रोटोज़ोआ समुदाय का एक सूक्ष्म जीव है।

  • तेज़, चोखा
  • ठीक, सही
  • कोमल, मृदु
  • धूर्च, चालाक
  • जो जल्दी समझ में न आए

संज्ञा, पुल्लिंग

  • परमाणु, अणु
  • परब्रह्म
  • लिंगशरीर
  • शिव का एक नाम
  • एक दानव का नाम
  • एक काव्यालंकार जिसमें चित्तवृत्ति को सूक्ष्म चेष्टा से लक्षित कराने का वर्णन होता है
  • निर्मली
  • जीरा, जीरक
  • छल, कपट
  • रीठा, अरिष्टक
  • सुपारी, पूग
  • वह ओषधि जो रोमकूप के मार्ग से शरीर में प्रविष्ट करे, जैसे —नीम, शहद, रेंडी का तेल, सेंधा नमक, आदि
  • बृहत्संहिता के अनुसार एक देश का नाम
  • जैनियों के अनुसार एक प्रकार का कर्म जिसके उदय से मनुष्य सूक्ष्म जीवों की योनि में जन्म लेता है
  • योग की तीन शक्तियों में से एक
  • दाँत का खोखला या खोढ़र
  • सूक्ष्म होने का भाव, सूक्ष्मता
  • बारीक, महीन या उत्तम डोरा

सूक्ष्म के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सूक्ष्म के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • पतला, सूक्ष्म, संक्षिप्त

    उदाहरण
    . सूक्ष्म तन अंगुली सुढार बानी हाटक हिय।

  • अल्प

    उदाहरण
    . सूक्ष्म भोजन रोस रति सो पदमिनी जु निहारि।

सूक्ष्म के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • महीन, पातर
  • गहन

Adjective

  • minute.
  • subtle, fine.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा