सूना

सूना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सूना के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • (स्थान) जहाँ लोगों की चहल-पहल या आना-जाना बिलकुल न हो, जहाँ कोई न हो, जनहीन, निर्जन, सुनसान, एकांत, जैसे—सूना घर, सूना रास्ता, सूना सिंहासन

    उदाहरण
    . जात हुती निज गोकुल में हरि आवै तहाँ लखिकै मग सूना। तासों कहौं पदमाकर यों अरे साँवरौ बावरे तै हमैं छू ना। . राम कहाँ गए री माता। सून भवन सिंहासन सूनो नाहीं दशरथ ताता।

  • (पदार्थ या रचना) जो किसी आवश्यक, उपयुक्त या शोभन तत्व अथवा वस्तु के अभाव के कारण अप्रिय जान पड़े या खटके, शून्य, ख़ाली, जैसे-सीता बिना रसोइयाँ सूनी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • निर्जन स्थान, एकांत स्थान

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पुत्री, बेटी
  • वह स्थान जहाँ पशु मारे जाते हैं, बूचड़खाना, क़साईख़ाना
  • मांस का विक्रय, मांस की बिक्री
  • गृहस्थ के यहाँ ऐसा स्थान यथा चूल्हा, चक्की, ओखली, घड़ा, झाड़ में से कोई ऐसी चीज़ जिससे जीव हिंसा की संभावना रहती है
  • गलशुंडी, जीभी
  • हाथी के अंकुश का दस्ता
  • हत्या, घात, विध्वंसन
  • प्रकाश की किरण
  • नदी, सरिता
  • गले की ग्रंथियों का शोथ
  • हाथी की सूँड़
  • मेखला, शृंखला

सूना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सूना से संबंधित मुहावरे

  • सूना लगना

    किसी वस्तु या व्यक्ति के अभाव में निर्जीव मालूम होना, उदास मालूम होना

सूना के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • lonely, desolate
  • empty

सूना के अंगिका अर्थ

  • निर्जन स्थान
  • जनहीन, विन्दू

सूना के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • सूना, ख़ाली

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एकांत स्थान

सूना के गढ़वाली अर्थ

विशेषण

  • ख़ाली, शून्य

Adjective

  • desolate, empty,vacant

सूना के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • निर्जन
  • रीता, ख़ाली

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एकांत स्थल

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पुत्री, बेटी
  • बूचड़खाना
  • मांस विक्रय
  • घर में हिंसा की संभावना के स्थान यथा-चूल्हा, चक्की, ओखली, घड़ा, झाड़ का स्थान
  • अंकुश की नोंक
  • हत्या

सूना के मगही अर्थ

विशेषण

  • देखिए : 'सून'

सूना के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूनापन, खाली स्थान, खालीपन, निर्जन स्थान
  • शून्य, रिक्त

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा