suuran meaning in hindi
सूरन के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
एक प्रकार का कंद जो सब शाकों में श्रेष्ठ माना गया है, ज़मींकंद, ओल, शूरण
विशेष
. सूरन भारतवर्ष में प्रायः सर्वत्र होता है, पर बंगाल में अधिक होता है। इसके पौधे 2 से 4 हाथ तक के होते हैं। पत्तों में बहुत से कटाव होते हैं। इसके दो भेद है । सूरन जंगली भी होता है जो खाने योग्य नहीं होता और बेतरह कसैला होता है। खेत के सूरन की तरकारी, अचार आदि बनते हैं जिन्हें लोग बड़े चाव से खाते हैं। वैद्यक में यह अग्निदीपक, रूखा, कसैला, खुजली उत्पन्न करने वाला, चरपरा, विष्टंभकारक, विशद, रुचिकारक, लघु, प्लीहा तथा गुल्म नाशक और अर्श (बवासीर) रोग के लिए विशेष उपकारी माना गया है। दाद, खाज, रक्तविकार और कोढ़ वालों के लिए इसका खाना निषिद्ध है। -
एक पौधा जिसका कंद खाया जाता है
उदाहरण
. किसान खेत में सूरन की सिंचाई कर रहा है।
सूरन के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसूरन के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसूरन के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- elephant's foot
- an edible root/tuber
सूरन के बघेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सब्ज़ी व अचार वाला एक कंदमूल
सूरन के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक ज़मींकंद जिसका शाक एवं अचार बनता है जो उदर रोगों के लिए लाभकारी होता है
सूरन के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
कंद शाक, ज़मींकंद
उदाहरण
. सूरन करि तरि सरस तरोई। -
अनेक शूरवीर
उदाहरण
. शुभ संख सूरन के बजे रनधीर बीर सबै सजे।
सूरन के मगही अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ओल
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा