suuryakaant meaning in english

सूर्यकांत

सूर्यकांत के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सूर्यकांत के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the jasper

सूर्यकांत के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का स्फटिक या बिल्लौर जिसे सूर्य के सामने रखने पर उसमें से आँच निकलती है

    विशेष
    . वैद्यक के अनुसार यह उष्ण, निर्मल, रसायन, वात और श्लेष्मा को हरने वाला और बुद्धि बढ़ाने वाला है।

  • सूरजमुखी शीशा, आतशी शीशा

    विशेष
    . यह विशेष बनावट का मोटे पेटे का गोल शीशा होता है जो सूर्य की किरणों को एक केंद्र पर एकत्र करता है, जिससे ताप उत्पन्न हो जाता है। इसके भीतर से देखने पर वस्तुएँ बड़े आकार की दिखाई पड़ती हैं।

  • एक प्रकार का फूल, आदित्यपर्णी

    विशेष
    . खेतों में उगाया जाने वाला यह एक ऐसे पौधे का फूल है जिससे खाद्य तेल प्राप्त होता है।

  • मार्कंडेय पुराण के अनुसार एक पर्वत का नाम

    उदाहरण
    . सूर्यकांत की तराई पर वह गाँव बसा हुआ था।

  • (संगीत) एक प्रकार का ताल

सूर्यकांत के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सूर्यकांत के मैथिली अर्थ

सूर्यकान्त

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक काल्पनिक रत्न

Noun, Masculine

  • a mythical gem

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा