ताड़ी

ताड़ी के अर्थ :

ताड़ी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • toddy, fermented juice of palm tree

ताड़ी के हिंदी अर्थ

ताड़ि

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रकार का छोटा ताड़
  • संतों की ताली, सेतों की ध्यानवस्था, ध्यान, समाधि

    उदाहरण
    . ध्यान रूप होय अरुण पाए । साच नाम ताड़ी चित लाए ।

  • एक प्रकार का गहना या आभूषण
  • एक प्रकार का छोटा ताड़ वृक्ष

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ताड़ के फूलते हुए ड़ंठलों से निकला हुआ नशीला रस जिसका व्यवहार मद्य के रूप में होता है , विशेष— ताड़ के सिरे पर फूलंते हुए डंठलों या अंकुरों को छुरो आदि से काट देते हैं और पास ही मिट्टी का बरतन बाँध देते हैं , दूसरे दिन सबेरे बरतन रस से भर जाता है, तब उसे खाली करके रस ले लेते हैं
  • ताड़ के फूलते हुए डठलों से निकाला हुआ नशीला रस जिसका व्यवहार मादक द्रव्य के रूप में होता है

    उदाहरण
    . लोग पेड़ के नीचे बैठकर ताड़ी पी रहे हैं ।

  • ताड़ के वृक्ष का रस जो पीने में बहुत स्वादिष्ट तथा गुणकारी होता है

    उदाहरण
    . हम छुट्टियों में ताड़ी पीने गाँव जाया करते थे ।

ताड़ी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

ताड़ी के अंगिका अर्थ

ताड़ी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह मादक रस जो ताड़ के फूलते हुए डंठलों में से निकलता है

ताड़ी के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ताड़ के पेड़ से निकलने वाला रस; हथेली से बाँह ठोंकने की क्रिया

ताड़ी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ताड़ के पेड़ से निकलने वाला रस

ताड़ी के मगही अर्थ

अरबी ; संज्ञा

  • ताड़ वृक्ष के डंठलों से निकाला हुआ रस, ताड़ के पेड़ को छेव कर निकाला गया नशीला पेय

ताड़ी के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • ताड़क/खजूरक गाछक रस जे मादक पेय होइत अछि

Noun

  • loddy, palm wine, intoxicating juice of palm tree.

ताड़ी के मालवी अर्थ

ताड़ी

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • ताड़ का नशीला रस जो मद्य की तरह पिया जाता है।

अन्य भारतीय भाषाओं में ताड़ी के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ताड़ी - تاڑی

पंजाबी अर्थ :

ताड़ी - ਤਾੜੀ

गुजराती अर्थ :

ताड़ी - તાડ઼ી

कोंकणी अर्थ :

ताडी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा