taak meaning in hindi
ताक के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
ताकने की क्रिया, अवलोकन
उदाहरण
. उसके व्यवहार की ताक की जा सकती है कि वह कैसा आदमी है। -
स्थिर दृष्टि, टकटकी
उदाहरण
. ताकते रहना कि वह क्या कर रहा है? -
खोज, तलाश, फ़िराक़
उदाहरण
. किस ताक में बैठ हो ? . उसी की ताक में जाते हैं। -
किसी अवसर की प्रतीक्षा, मौक़ा देखते रहने का काम
उदाहरण
. बंदर आम लेने की ताक में बैठा है। -
आक्रमण करने या किसी के विरुद्ध कोई कार्य करने के लिए अनुकूल अवसर की खोज, स्वार्थ साधन के विचार से आघात, घात
उदाहरण
. सीमा पर शत्रु हमले की ताक में हैं।
ताक के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएताक के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएताक के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएताक के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- look out
- nominal form of the verb ताकना (see)
ताक के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- अवलोकन, टकटकी
- प्रतीक्षा, मौक़ा
ताक के अवधी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- घात
ताक के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- ताकने की क्रिया
- अवसर की प्रतीक्षा, घात
ताक के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- उद्देश्य, लक्ष्य
- फ़िराक़
- अवसर, मौक़ा
ताक के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ताकने की क्रिया, ताक-झाँक
- स्थिर दृष्टि, टकटकी
- अवसर, मौक़ा
Noun, Masculine
- fixed look, glance,peep, gaze; watch, expectation, opportunity.
ताक के बज्जिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- प्रतीक्षा, अवसर
क्रिया
- देखना
ताक के ब्रज अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- टकटकी
अकर्मक क्रिया
-
ताकना, देखना
उदाहरण
. चंचल चकित मानो चौक मृगछौना ताकि।
ताक के मगही अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- देखने की क्रिया, टकटकी
- अवसर की खोज, उपयुक्त समय आने की प्रतीक्षा
ताक के मैथिली अर्थ
ताकनि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- अवलोकन, पर्यवेक्षण
- काम के उचित अवसर का ध्यान, विशेषतःकृषि और खाना पकाने का कार्य
सर्वनाम, लुप्त
- उसमें से
Noun, Feminine
- watch, observation.
- observance of proper time of action, spl in agricultural/cooking operation.
Pronoun, Obsolete
- of that
ताक के मालवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- ताकने की क्रिया या भाव, अवलोकन
- टकटकी
ताक के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- घात
- खोज
- अवसर की प्रतीक्षा
- अवलोकन
- टकटकी
सकर्मक क्रिया
- 'ताकणा' क्रिया का आदे. रूप
संज्ञा, पुल्लिंग
- टाँड, (दे. आळा)
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा