टाँका

टाँका के अर्थ :

टाँका के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह वस्तु जिसके द्वारा दो वस्तुएँ जोड़ी जाँय. 2. धातु की चद्दर जोड़ने के काम आने वाला टाँका. 3. घाव सिलाई. टाइप

टाँका के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a stitch
  • solder
  • a temporary fix, hand-stitched

टाँका के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जड़ी हुई कील जिससे दो वस्तुएँ (विशेषत:धातु की चद्दरें) एक दूसरे से जड़ी रहती हैं, जोड़ मिलानेवाली कील या काँटा, क्रि॰ प्र॰—उखड़ना, —निकालना, —लगना, —लगाना, सीयन का उतना अंश जितना सुई को एक बार ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर ले जाने में तैयार होता है, सीलाई का पृथक पृथक अंश, डोभ, जैस,—दो टाँके लगा दो, ज्यादा काम नहीं हैं, क्रि॰ प्र॰—उधड़ना, —खुलना, —टूटना, —लगना, —लगाना

    उदाहरण
    . उसके घाव में चार टाँके लगे हैं। . इस लिहाफ में टाँके बहुत दूर दूर पर लगे हैं। . मजदूर टाँके से पत्थर को काट रहा है।

  • वह वस्तु जो दो चीज़ों को जोड़कर एक करती हो; सुई-धागे से कपड़ों की सिलाई या राँगे से धातु के दो पत्तरों की झलाई का काम
  • कपड़े, चमड़े आदि को सिलते समय उन पर बनने वाली धागों की रेखा
  • टँकी हुई चकती या टुकड़ा; पैबंद
  • सिलाई, सीवन
  • टँकी हुई चकती, थिगली, चिप्पी
  • शरीर पर के घाव या कटे हुए स्थान की सिलाई जो घाव पूजने के लिये की जाती है, जोड़, क्रि॰ प्र॰—उखड़ना, —खुलना, —टूटना, —लगना, —लंगाना
  • धातुओं के जोड़ने का मसाला जो उनको गलाकर बनाया जाता है, क्रि॰ प्र॰—भरना
  • कपड़े, चमड़े आदि को सिलते समय उन पर बनने वाली धागों की रेखा

    उदाहरण
    . टाँका पास-पास होने से सिलाई मज़बूत होती है ।


संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • दीवार उठाकर बनाया हुआ पानी इकठ्ठा रखने का छोटा सा कुंड, हौज, चहबच्चा
  • लोहे की कील जो नीचे की और चौड़ी और धारदार होती है और पत्थर छीलने या काटने के काम में आती है, पत्थर काटने की चौड़ी छेनी
  • पानी रखने का बड़ा बरतन, कंडाल

टाँका के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

टाँका के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • टाँका

टाँका के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • गहनों पर टांका लगाकर जोड़ना

टाँका के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बर्तन की छेद बन्द करने की क्रिया

टाँका के मगही अर्थ

अरबी ; संज्ञा

  • सिलाई का दूर-दूर पर लगा टोप; शल्य-चिकित्सा या घाव का ताँत आदि से सीवन; धातुओं के जोड़ने का मसाला; धातु के पत्तर या चदरा को जोड़ने की कील

टाँका के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • सीअनि

Noun

  • seam, stitch.

टाँका के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फटे हुए कपड़ों में टाँका लगाना,उसे जोड़ना या सीवन करना, धातु से निर्मित वस्तु में धातु का ही टाँका लगाना या झालना।

अन्य भारतीय भाषाओं में टाँका के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

टाँका - ٹانکا

पंजाबी अर्थ :

टांका - ਟਾਂਕਾ

टांकी - ਟਾਂਕੀ

गुजराती अर्थ :

टांको - ટાંકો

बखियो - બખિયો

रेण - રેણ

कोंकणी अर्थ :

टांको

टाकी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा