tambuu meaning in hindi
तंबू के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
कपड़े, टाट, कनवास, आदि का बना हुआ वह बड़ा घर जो खंभों और खूँटों पर तना रहता है और जिसे एक स्थान से उठाकर दूसरे स्थान तक ले जा सकते हैं, शामियाना, खेमा, डेरा, शिविर
विशेष
. साधारणतः तंबू का व्यवहार जंगलों में शिकार आदि के समय रहने अथवा नगरों में सार्वजनिक सभाएँ, खेल, तमाशे और नाच आदि करने के लिए होता है।उदाहरण
. एन सी सी के बच्चे अपना-अपना तंबू तान रहे हैं। - एक प्रकार की मछली
तंबू के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएतंबू के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएतंबू के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a tent, marquee
तंबू के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- शिविर, डेरा
तंबू के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- शामियाना, खेमा
तंबू के कुमाउँनी अर्थ
तम्बू
संज्ञा, पुल्लिंग
- शिविर, शामियाना, खेमा
तंबू के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- कपड़े से बना अस्थायी आवास, डेरा, खेमा
तंबू के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- मोटे कपड़े आदि का बना अस्थायी आश्रय, खेमा
तंबू के मगही अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- कपड़े, टाट आदि का बना घर, डेरा,खेमा, छोलदारी, रावटी
तंबू के मैथिली अर्थ
तम्बू
संज्ञा, पुल्लिंग
- पटगृह, कपड़घर
Noun, Masculine
- tent
तंबू के मालवी अर्थ
तम्बू
संज्ञा, पुल्लिंग
- कपड़े का बना अस्थायी मकान, डेरा, खेमा
तंबू के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- खेमा, शामियाना
अन्य भारतीय भाषाओं में तंबू के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
तंबू - ਤੰਬੂ
गुजराती अर्थ :
तंबु, तंबू - તંબુ, તંબૂ
डेरो - ડેરો
उर्दू अर्थ :
शामियाना - شامیانہ
कोंकणी अर्थ :
तंबू
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा