trikuuT meaning in hindi

त्रिकूट

  • स्रोत - संस्कृत

त्रिकूट के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह पर्वत जिसकी तीन चोटियाँ हों, तीन शृंगों वाला पर्वत
  • वह पर्वत जिस पर लंका बसी हुई मानी जाती है और देवी भागवत के अनुसार यह एक ऐसा पीठस्थान है जहाँ रूपसुंदरी के रूप में भगवती निवास करती हैं

    उदाहरण
    . गिरि त्रिकूट एक सिंधु मँझारी। विधि निर्मित दुर्गम अति भारी।

  • एक कल्पित पर्वत जो सुमेरु पर्वत का पुत्र माना जाता है

    विशेष
    . वामन पुराण के अनुसार यह क्षीरोद समुद्र में है। यहाँ देवर्षि रहते हैं और विद्याधर, किन्नर तथा गंधर्व आदि क्रीडा करने आते हैं। इसकी तीन चोटियाँ हैं। एक चोटी सोने की है जहाँ सूर्य आश्रय लेते हैं और दूसरी चोटी चाँदी की जिस पर चंद्रमा आश्रय लेते हैं। तीसरी चोटी बरफ से ढकी रहती है और वैदूर्य, इंद्रनील आदि मणियों की प्रभा से चमकती रहती है। यही उसकी सबसे ऊँची चोटी है। नास्तिकों और पापियों को यह पर्वत नहीं दिखलाई देता।

  • सेंधा नमक

त्रिकूट के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

त्रिकूट के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा