तुष्टि

तुष्टि के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

तुष्टि के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • satisfaction, gratification
  • contentment

तुष्टि के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • संतोष, तृप्ति
  • प्रसन्नता

    विशेष
    . सांख्य में नौ प्रकार की तुष्टियाँ मानी गई हैं, चार आध्यात्मिक और पाँच वाह्य। आध्यात्मिक तुष्टियाँ ये हैं। (1) प्रकृति- आत्मा को प्रकृति से भिन्न मानकर सब कार्यो का प्रकृति द्बारा होना मानने से जो तुष्टि होती है, उसे प्रकृति या अंगतुष्टि कहते हैं। (2) उपादान- सैन्यास से विवेक होता है, ऐसा समझ संन्यास से जो तुष्टि होती है, उसे उपादान या सलिलतुष्टि कहते हैं। (3) काल- काल पाकर आप ही विवेक या मोक्ष प्राप्त हो जायगा, इस प्रकार तुष्टि को कालतुष्टि या ओद्यतुष्टि कहते है। (4) भाग्य- भाग्य में होगा तो मोक्ष हो जायगा, ऐसी तृष्टि को भाग्यतुष्टि या वृष्टितुष्टि कहते हैं।

  • कंस के आठ भाइयों में से एक

तुष्टि के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • संतोष

Noun, Feminine

  • satisfaction, appeasement.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा