उदाहरण

उदाहरण के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - उदाहरन

उदाहरण के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मिसाल

    उदाहरण
    . या बिधि और उदाहरन लीज्यो समुझि सुजान।

  • दृष्टान्त

उदाहरण के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an example, instance
  • illustration

उदाहरण के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • न्याय में वाक्य के पाँच अवयवों में से तीसरा जिसका साथ साध्य का साधर्म्य या वैधर्म्य होता है, दृष्टांत, मिसाल

    विशेष
    . उदाहरण दो प्रकार का होता है, एक 'अन्वयी' और दूसरा 'व्यतिरेकी'। जिससे साध्य के साथ साधर्म्य होता है वह अन्वयी है; जैसे—शब्द अनित्य है, उत्पत्ति धर्मवाला होने से घट की तरह। यहाँ घट अन्वयी उदाहरण है। व्यतिरेकी वह है जिसका साध्य के साथ वैधर्म्य हो; जैसे—शब्द अनित्य है उत्पत्ति धर्मवाला होने से। जो उत्पत्ति धर्मवाला नहीं होता, वह नित्य होता है, जैसे— आकाश, आत्मा आदि।

  • किसी विषय को स्पष्ट रूप से बतलाने या सिद्ध करने के लिए किसी जाने हुए अन्य विषय का उल्लेख, ऐसी बात या तथ्य जिससे किसी कथन या सिद्धांत की सत्यता सिद्ध होती हो

    उदाहरण
    . उदाहरण देकर समझाने से बातें जल्दी समझ में आ जाती हैं।

  • आरंभ
  • एक प्रकार का अर्थालंकार जिसमें प्रस्तुतार्थ के समर्थन के लिए उसी की समता के अप्रस्तुत को उदाहरणस्वरूप उपस्थित कर देते हैं
  • नमूना
  • सामान्य कथन के बाद नमूने के तौर पर कही जाने वाली कोई दूसरी बात
  • वह कार्य, व्यक्ति आदि जो आदर्श रूप हो और जिसका अनुकरण करना नैतिक हो

    उदाहरण
    . भगवान राम का कार्य आधुनिक युग के लिए एक उदाहरण है।

  • वह जिसे देखकर उसके अनुसार वैसा ही कुछ किया या बनाया जाए

उदाहरण के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

उदाहरण के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • निदर्शन, दृष्टान्त, व्यवहार-प्रदर्शन, आदर्श, प्रतिमान

Noun

  • example, instance, illustration, ideal.

अन्य भारतीय भाषाओं में उदाहरण के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

मिसाल - مثال

नज़ीर - نذیر

पंजाबी अर्थ :

उदाहरन - ਉਦਾਹਰਨ

मिसाल - ਮਿਸਾਲ

गुजराती अर्थ :

उदाहरण - ઉદાહરણ

दाखलो - દાખલો

दृष्टांत - દૃષ્ટાંત

आदर्श - આદર્શ

कोंकणी अर्थ :

उदाहरण

देख

मॉडेल

आदर्श

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा