उपचार

उपचार के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

उपचार के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • treatment, remedy
  • attending (upon)
  • formality
  • seasoning

उपचार के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रोग दूर करने की युक्ति या प्रक्रिया, चिकित्सा, दवा, इलाज, निदान

    उदाहरण
    . ग्रह ह्रहीत पुनि बात बस, तेहि पुनि बीछी मार। ताही पियाइअ बारुनी, कहहु कौन उपचार।

  • सेवा, तीमारदारी
  • व्यवहार, प्रयोग, अभ्यास
  • विधान पूजा या अनुष्ठान विधि
  • धर्मानुष्ठान
  • पूजन के अंग या विधान जो प्रधानतः सोलह माने गए हैं, जैसे—आवाहन, आसन, अर्घपाघ, आचमन, मधुपर्क, स्नान, वस्त्राभरण, यज्ञोपवीत, गंध, (चदन), पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, तांबूल, परिक्रमा, बंदना

    उदाहरण
    . कै पूजन को उपचार लै चाहाति मिलन मन मोहुई ।

  • तांत्रिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट उद्देश्य की सिद्धि के लिए किया जाने वाला कोई अनुष्ठान या कृत्य, अभिचार
  • बहाना
  • किसी को संतुष्ट करने के लिए उसके मुहँ पर झूठ बोलना, खु़शामद, चापलूसी
  • दिखावटी व्यवहार
  • शिष्टाचार
  • घूस, रिश्वत
  • एक प्रकार की संधि जिसमें विसर्ग के स्थान पर श या स हो जाता है, जैसे—निःछल से निश्छल, निःसन्देह से निस्संदेह
  • सामवेद का एक परिशिष्ट

उपचार के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

उपचार के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चिकित्सा, सेवा, व्यवहार, प्रयोग

उपचार के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दवा
  • उपाय

उपचार के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • इलाज, चिकित्सा
  • सेवा

उपचार के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • इलाज, चिकित्सा

Noun, Masculine

  • treatment, medical aid

उपचार के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चिकित्सा, औषध
  • व्यवहार साधन
  • पूजा
  • उपाय
  • सेवा
  • सत्कार
  • दिखावा

उपचार के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चिकित्सा

    उदाहरण
    . बारी बहू मुरझानी बिलोकि जिठानी करे उपचार कितीको।

  • व्यवहार
  • धर्मानुष्ठान
  • उपाय

    उदाहरण
    . फिरि न बिसारी बिसरिहै कियें कोरि उपचार।


सकर्मक क्रिया

  • औषधि करना, चिकित्सा करना
  • व्यवहार करना, काम में लाना

उपचार के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चिकित्सा, इलाज
  • सेवा-शुश्रूषा
  • औपचारिकता

Noun, Masculine

  • treat-ment, remedy, cure.
  • attending, nursing
  • formalities

उपचार के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • व्यवहार

अन्य भारतीय भाषाओं में उपचार के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

इलाज - علاج

पंजाबी अर्थ :

इलाज - ਇਲਾਜ

गुजराती अर्थ :

चिकित्सा - ચિકિત્સા

कोंकणी अर्थ :

इलाज

वख्रद उपचार

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा