उपलब्धि

उपलब्धि के अर्थ : English , हिंदी , ब्रज , मैथिली

  • स्रोत - संस्कृत

उपलब्धि के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • achievement
  • accomplishment, attainment

उपलब्धि के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राप्ति, उपलब्धता

    उदाहरण
    . ज्ञान की उपलब्धि हर विद्यार्थी का लक्ष्य होना चाहिए।

  • बुद्धि, ज्ञान, अनुभव

    उदाहरण
    . कठोर तपस्या से गौतम को जो उपलब्धि प्राप्त हुई वह मानवता के लिए कल्याणकारी रही।

  • वह बहुत ही अच्छा काम जो कठिनाई से किया गया हो, महत्वपूर्ण सफलता

    उदाहरण
    . ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी की शानदार उपलब्धि रही है।

  • माँग के अनुसार पूर्ति

    उदाहरण
    . बाज़ार में गेहूँ की उपलब्धि काफ़ी अच्छी है।

  • कार्य के बदले वेतन और सुविधाएँ आदि, प्रतिफल

    उदाहरण
    . इस वर्ष श्रमिकों की मेहनत से कारख़ाने में अच्च्छा काम हुआ तो बदले में उन्हें भी बेहतर सुविधाओं की उपलब्धि हुई।

उपलब्धि के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

उपलब्धि के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

उपलब्धि के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राप्ति
  • बुद्धि, ज्ञान

उपलब्धि के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राप्ति, उपलब्धता
  • लाभ, सिद्धि

Noun, Feminine

  • availability
  • gain, achievement

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा