उपमान

उपमान के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

उपमान के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the object of comparison as 'कमल' in मुखकमल —lotus like face. (cf. उपमेय)

उपमान के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह वस्तु जिससे उपमा दी जाय, वह जिसके समान कोई दूसरी वस्तु बतलाई जाय, वह जिसके धर्म का आरोप किसी वस्तु में किया जाय, जैसे,—'उसका मुख कमल के समान है' इस वाक्य में 'कमल' उपमान है
  • न्याय में चार प्रकार के प्रमाणों में से एक, किसी प्रसिद्ध पदार्थ के साधर्म्य से साध्य का साधन, वह निश्चय जो किसी वस्तु को किसी अधिक परिचित वस्तु के कुछ समान देखकर होता है, जैसे—'गाय नीलगाय की तरह होती है' इस बात को सुनकर यदि कोई जगल में गाय की तरह का कोई जानवर देखेगा तो समझेगा कि यह नील गाय है, वास्तव में उपमान अनुमान के अंतर्गत आ जाता है, इसी से योग में तीन ही प्रमाण माने गए है : प्रत्यक्ष, अनुमान और शब्द
  • २३ मात्रायौं का एक छंद जिसमें १३ वीं मात्रा पर विराम होता है

    उदाहरण
    . अब बोलि ले हरिनामै, काल जात बीता । हाथ जोरि बिनती करौं, नाहिं जात रीता ।

उपमान के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

उपमान के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • वह वस्तु या व्यक्ति जिससे उपमा दी जाय

    उदाहरण
    . रहे उपमान जु पै यि साजी ।


पुल्लिंग

  • वह वस्तु या व्यक्ति जिससे उपमा दी जाय

    उदाहरण
    . रहे उपमान जु पै यि साजी ।

उपमान के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • जकरासें तुलना कएल जाए, जेना चन्द्रमुखी एतए चन्द्र

Noun

  • model of comparison.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा