उपनिषद्

उपनिषद् के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

उपनिषद् के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • sacred ancient books of the Hindus

उपनिषद् के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वेद की शाखाओं के ब्राह्मणों के वे अंतिम भाग जिनमें ब्रह्मविद्या अर्थात् आत्मा, परमात्मा आदि का निरूपण रहता है, हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण श्रुति धर्म ग्रंथ जिनमें ब्रह्म और आत्मा आदि के स्वभाव और संबंध का बहुत ही दार्शनिक और ज्ञानपूर्वक वर्णन है

    विशेष
    . कोई-कोई उपनिषद् संहिताओं में भी मिलते हैं; जैसे ईश, जो शुक्ल यजुर्वेद का 40 वाँ अध्याय माना जाता है। प्रधान उपनिषद् ये हैं—ईश या वाजसनेय, केन या तवल्कार, कठ, प्रश्न, मृुडक, मांडूक्य, तैत्तिरीय, ऐतरेय, छांदोग्य, बृहदारण्य। इनके अतिरिक्त कौषीतकी, मेत्रायणी, और श्वेताश्वतर भी आर्ष मानी जाते हैं। उपनिषदों की संख्या कोई 18, कोई, 34, कोई 52 और कोई 108 तक मानते हैं पर इनमें से बहुत से बहुत पीछे के बने हुए हैं।

  • ब्रह्मविद्या की प्राप्ति के लिए गुरु के पास बैठना
  • पास बैठना
  • वेदव्रत ब्रह्मचारी के 40 संस्कारों में से एक जो गोदान अर्थात् केशांत संस्कार के पहले होता है
  • धर्म
  • निर्जन स्थान

उपनिषद् के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

उपनिषद् के ब्रज अर्थ

उपनिषद

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वेदों के उपरांत लिखे गए वे आध्यात्मिक ग्रंथ जिनमें गूढ़ आध्यात्मिक तथा दार्शनिक विचार भरे हैं, ब्रह्मविद्या

    उदाहरण
    . निर्गुन सगुन आतमा उपनिषद जो गाने ।

  • ब्रह्मविद्या की प्राप्ति के लिए गुरु के पास जाकर बैठना

    उदाहरण
    . निर्गुन सगुन आतमा उपनिषद जो गाने ।

  • पास बैठने की क्रिया

उपनिषद् के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वेदों के वे अंश जिनमें ब्रह्मविद्या और तत्वमीमांसा का ज्ञान है

Noun, Feminine

  • portions of the Vedas dealing with theosophy and metaphysics.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा