उत्पत्ति

उत्पत्ति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

उत्पत्ति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • origin
  • birth
  • production, produce

उत्पत्ति के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अस्तित्व में आने या उत्पन्न होने की अवस्था, क्रिया या भाव, आविर्भाव, उद्भव

    उदाहरण
    . सृष्टि की उत्पत्ति की कथा बहुत रोचक है।

  • जन्म लेकर इस पृथ्वी पर आने की क्रिया या भाव, पैदाइश, जन्म

    उदाहरण
    . उसके घर पुत्र की उत्पत्ति हुई है।

  • उद्गम

    उदाहरण
    . गंगा का उद्गम गौमुख से होता है।

  • किसी प्रकार का रूप धारण करके प्रत्यक्ष होने की अवस्था या भाव

    उदाहरण
    . प्रेम या वैर की उत्पत्ति के गहरे कारण होते हैं।

  • किसी उपाय या क्रिया से प्रस्तुत किया हुआ तत्व या पदार्थ, बन या बनाकर तैयार की हुई चीज़

    उदाहरण
    . कृषि की अच्छी उत्पत्ति के लिए देख-भाल की ज़रूरी होती है।

  • सृष्टि
  • आरंभ, शुरू

उत्पत्ति के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

उत्पत्ति के गढ़वाली अर्थ

उतपति

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • उत्पत्ति

Noun, Feminine

  • origin

उत्पत्ति के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आविर्भाव, उद्भव

    उदाहरण
    . बांस त उत्पत्ति जाकी।

  • जन्म, पैदाइश
  • उपज, उत्पादन

उत्पत्ति के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • उद्भव
  • जन्म

Noun, Feminine

  • birth, origination
  • production

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा