उत्तराधिकारी

उत्तराधिकारी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

उत्तराधिकारी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • inheritor, heir
  • successor

उत्तराधिकारी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह व्यक्ति जो किसी की संपत्ति प्राप्त करने का विधितः अधिकारी हो, वह जो किसी के मरने के पीछे उसकी संपत्ति का मालिक हो, वारिस

    उदाहरण
    . सामान्यतः किसी की संपत्ति के उत्तराधिकारी उसके बाल-बच्चे होते हैं।

  • किसी अधिकारी के पद या स्थान से हटने पर उस पद या स्थान पर आने वाला दूसरा अधिकारी

    उदाहरण
    . राजा को एक कुशल उत्तराधिकारी की तलाश थी।

  • किसी व्यक्ति के गुण एवं कार्यक्षमता रखने वाला वह व्यक्ति जो उसका कार्य आगे चलाए

    उदाहरण
    . मार्क्स के बाद लेनिन उनके सिद्धांतों के सच्चे उत्तराधिकारी हुए।

उत्तराधिकारी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

उत्तराधिकारी के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी मृत व्यक्ति की संपत्ति का वैध अधिकारी, वारिस

उत्तराधिकारी के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जो किसी के मर जाने पर नियमतः उसकी संपत्ति आदि का अधिकारी हो

Noun, Masculine

  • Successor, heir, inheritor.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा