vaayu meaning in hindi
वायु के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
हवा, पवन
विशेष
. वैशेषिक दर्शन वायु को द्रव्यों में मानता है और उसे रूपरहित, स्पर्शवान् तथा नित्य कहता है। न्याय दर्शन में वायु पंचभूतों में है और इसका गुण स्पर्श कहा गया है। वायु से ही स्पर्शेंद्रिय की उत्पत्ति मानी गई है। वैशेषिक दर्शन स्पर्श के अतिरिक्त संख्या, परिमाण, पृथक्त्व, संयोग, विभाग, परत्व, अपरत्व और वेग भी वायु के गुण मानता है। सांख्य में वायु की उत्पत्ति स्पर्श तन्मात्रा से मानी गई है। उपनिषदों के अनुसार वेदांती भी वायु की उत्पत्ति आकाश में मानते हैं। - हवा का अधिष्ठाता देवता, वायु देवता, पवन देवता
-
भारतीय दर्शन के अनुसार जीवनी-शक्ति या प्राणों का वह मुख्य आधार जो शरीर के अंदर रहता है, प्राणवायु, जीवनवायु
विशेष
. वायु के प्राण, अपान, समान, उदान और व्यान - ये पाँच भेद माने गए हैं। - सृष्टि के पंचतत्व में से एक तत्व
- साँस, श्वास
- 'य' अक्षर
- एक वसु
- एक दैत्य का नाम
- गंधर्वों के एक राजा का नाम
- वैद्यक में वायु का वह अंश या रूप जो शरीर के अंदर रहता है और जिसके प्रकोप का विकार से अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं, वात
वायु के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएवायु के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएवायु के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएवायु के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- air, wind
- windy humour
- wind formation within the system
- mythologically, the air-god
वायु के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- हवा, वात
वायु के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- हवा
Noun, Feminine
- air, wind
वायु के ब्रज अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- हवा, पवन, पवमान
वायु के मैथिली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- हवा, पवन
- पेट में उत्पन्न गैस
Noun, Feminine
- wind, air
- wind formed in stomach
वायु के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- हवा, पवन
अन्य भारतीय भाषाओं में वायु के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
वा - ਵਾ
हवा - ਹਵਾ
गुजराती अर्थ :
वायु - વાયુ
वात - વાત
हवा - હવા
उर्दू अर्थ :
हवा - ہوا
कोंकणी अर्थ :
वाय
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा