vaidarbhii meaning in hindi
वैदर्भी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- 
                                                                        काव्य की एक रीति, वह रीति या शैली जिसमें मधुर वर्णों द्वारा मधुर रचना होती है
                                                                                
विशेष
. कालिदास वैदर्भी के उत्कृष्ट कवि माने जाते हैं। वामन के मतानुसार जिस काव्य रीति में श्लेष, प्रसाद, समता, माधुर्य, सौकमार्य, अर्थव्यक्ति, उदारता, ओजस, कांति और समाधि आदि दस शब्दगुण रहते हैं वह काव्य रीति वैदर्भी कही गई है। यह सबसे अच्छी समझी जाती है। संस्कृत साहित्य में साहित्यिक रचना की यह विशिष्ट शैली मुख्यतः विदर्भ और उसके आस-पास के देशों में प्रचलित थी, और प्रायः सभी गुणों से युक्त सुकुमार वृत्तिवाली तथा सर्वश्रेष्ठ मानी जाती थी। करुणा श्रृंगार आदि रसों के लिए यह विशेष उपयुक्त मानी गई है। - अगस्त्य ऋषि की स्त्री का एक नाम
 - 
                                                                        इक्ष्वाकु वंशीय राजा सगर की दो पत्नियों में से एक
                                                                                
उदाहरण
. वैदर्भी के साठ हजार पुत्र थे। - दमयंती
 - रुक्मिणी
 - विदर्भ देश की राजकुमारी
 - विदर्भ देश की राजनगरी, कुंडिनपुर
 
वैदर्भी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएवैदर्भी के मैथिली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- काव्यात्मक भाषा की एक शैली जिसमें मधुर वर्ण होते हैं
 
Noun, Feminine
- a style of poetic language
 
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा