vaidurya meaning in hindi
वैदुर्य के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
धूमिल रंग का एक प्रकार का रत्न या बहुमूल्य पत्थर जिसे 'लहसुनिया' कहते हैं
विशेष
. फलित ज्योतिष के अनुसार इस रत्न के अधिष्ठाता देवता केतु माने गए हैं और कहा गया है कि जब केतु ग्रह ख़राब या बिगड़ा हुआ हो, तो यह रत्न धारण करना चाहिए। हमारे यहाँ इसकी गणना महारत्नों में है। सुतार, घन, अद्रच्छ, कलिक और व्यंग ये पाँच इसके गुण और कर्कर, कर्कश, त्रास, कलंक और देह ये पाँच इसके दोष कहे गए हैं। कुछ लोगों का मत है कि यह रत्न विदूर पर्वत पर होता है, इसी से वैदूर्य कहलाता है। वैद्यक के अनुसार यह अम्ल, उष्ण, कफ़ तथा वायु का नाशक और गुल्म तथा शूल को शांत करने वाला है।उदाहरण
. दीर्घ खंभे हैं बने वैदूर्य के; ध्वजपटों में चिह्न कुलगुरु सुर्य के।
वैदुर्य के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएवैदुर्य के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएवैदुर्य के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- baryl, a cat's eye (gem)
- also वैदुर्यमणि
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा