vaishNav meaning in hindi
वैष्णव के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
वह जो विष्णु की आराधना करता हो, विष्णु की उपासना करनेवाला
उदाहरण
. वैष्णव और शैव के उपास्य देव अलग-अलग हैं। -
हिंदुओं का एक प्रसिद्ध धार्मिक संप्रदाय, इस संप्रदाय के लोग प्रधानतः विष्णु की उपासना करते हैं और अपेक्षाकृत बड़े आचार-विचार से रहते हैं
विशेष
. भारतवर्ष में विष्णु की उपासना बहुत प्राचीन काल से चली आती है। महाभारत के समय में यह धर्म पांचरात्र या नारायणीय धर्म कहलाता था। पीछे यही भागवत धर्म के नाम से प्रसिद्ध हुआ और इसमें वासुदेव या कृष्ण की उपासना प्रधान हुई। नारायणीय आख्यान में लिखा है कि पहले नारायण ने इस धर्म का उपदेश ब्रह्मा को किया था। ब्रह्मा ने नारद की, नारद ने व्यास का और व्यास ने शुकदेव को यह धर्म बतलाया था और तब शुकदेव से सर्वसाधारण में यह धर्म प्रचलित हुआ था। शंकराचार्य ने इस मत को अवैदिक सिद्ध करना चाहा था, जिसका रामानुजाचार्य ने खंडन किया। बीच में इस धर्म का कुछ ह्रास हो गया था, पर चैतन्य, रामानुजाचार्य, बल्लभाचार्य आदि आचार्यों ने इस धर्म का फिर से बहुत अधिक प्रचार किया, और इस समय यह भारत के मुख्य संप्रदायों में से एक है। यह धर्म भक्ति प्रधान है और इसमें विष्णु ही उपास्य हैं। आजकल इस संप्रदाय की अनेक शाखाएँ और प्रशाखाएँ निकल आई हैं— चैतन्य, वल्लभ इत्यादि। अधिक संप्रदाय विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण के उपासक हैं। कुछ संप्रदायवाले माथे पर के तिलक के अतिरिक्त शंख, चक्र, गटा, पद्म आदि चिह्न भी शरीर में अंकित कराते हैं।उदाहरण
. वैष्णवों का जत्था विष्णु मंदिर की ओर जा रहा है। - यज्ञकुंड की भस्म
- विष्णुपुराण
-
विष्णु का उपासक तथा भक्त
उदाहरण
. वैष्णवों का जत्था विष्णु मंदिर की ओर जा रहा है। - विष्णु का लोक, वैकुंठ
- श्रवण नक्षत्र
विशेषण
-
विष्णु संबंधी, विष्णु का
उदाहरण
. वैष्णव मंडली भजन में लीन है। - विष्णु को इष्टदेव माननेवाला
- विष्णु की पूजा करने वाला
- ईश्वर के रूप
वैष्णव के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएवैष्णव के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a devotee of विष्णु
Adjective
- pertaining to or belonging to विष्णु
- hence वैष्णवी (nf)
वैष्णव के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- विष्णु के उपासकों के संप्रदाय का अनुयायी, विष्णु भक्त
वैष्णव के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- विष्णुक उपासक, जे माछ-मासु नहि खाइत छथि
- शाकाहारी
Noun
- devotee of Lord Vishu or His incarnation, who are strictly vegetarian.
- Vegetarian.
वैष्णव के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- विष्णु की उपासना करने वाला
- हिंदुओं का एक धार्मिक संप्रदाय जो विष्णु की उपासना करता है, (दे. विष्णु)
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा