वर्ग

वर्ग के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

वर्ग के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a class, category, group
  • group of letters pronounced from the same part of the vocal organ (as कवर्ग, चवर्ग etc.)
  • a square
  • square number

वर्ग के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक ही प्रकार की अनेक वस्तुओं का समूह, जाति, कोटि, गण, श्रेणी
  • आकार प्रकार में कुछ भिन्न पर कोई एक सामान्य धर्म रखने वाले पदार्थों का समूह, जैसे—ब्राह्मण वर्ग, अंतरिक्ष वर्ग, विद्यार्थी वर्ग, साहित्य वर्ग
  • शब्दशास्त्र में एक स्थान से उच्चरित होने वाला स्पर्श व्यंजन वर्णों का समूह, जैसे,—क वर्ग, च वर्ग, ट वर्ग इत्यादि

    विशेष
    . ज्योतिष में स्वर अंतस्थ और ऊष्म वर्ण भी (जैसे,—अ, य, श,) क्रमशः अ वर्ग, य वर्ग और श वर्ग के अंतर्गत रखे गए हैं। इस प्रकार ज्योतिष के व्यवहार के लिये सब वर्णों के विभाग 'वर्ग' के अंतर्गत किए गए हैं और अ वर्ग, क वर्ग, च वर्ग, ट वर्ग, त वर्ग, प वर्ग, य वर्ग तथा श वर्ग के स्वामी क्रमशः सूर्य, मंगल, शुक्र, बुध, बृहस्पति, शनि और चंद्रमा कहे गए हैं।

  • ग्रंथ का विभाग, परिच्छेद, प्रकरण, अध्याय
  • दो समान अंकों या राशियों का घात या गुणनफल, जैसे—3 का 7,5 का 25 (3x3 = 9, 5x5 = २५)
  • (रेखागणित) वह चौखूँटा क्षेत्र जिसकी लंबाई, चौड़ाई बराबर और चारों कोण समकोण हों, वह आकृति जिसकी लंबाई, चौड़ाई और चारों कोण बराबर हों

    उदाहरण
    . यह पाँच सेंटीमीटर का वर्ग है।

  • शक्ति, सामर्थ्य
  • अर्थ, धर्म तथा काम का त्रिवर्ग
  • (जीवविज्ञान) एक वर्गीकरणात्मक समूह जिसके विशिष्टताओं का प्रयोग अगले उससे ऊँचे वर्गिकी (टैक्सोन) के लिए किया जाता है

    उदाहरण
    . केंचुआ किस वर्ग में आता है।

  • वह जो लगभग वर्ग के आकार का हो

    उदाहरण
    . अध्यापक ने विद्यार्थियों को एक काँच का वर्ग दिखाया।

  • वे लोग जिनकी सामाजिक या आर्थिक अवस्था समान हो

    उदाहरण
    . मजदूर वर्ग आज भी भुखमरी, रोग आदि का अत्यधिक शिकार हो रहा है।

  • एक जगह रहने वाले या एक ही प्रकार का काम करने वाले लोगों का दल, वर्ग या समूह

    उदाहरण
    . कोहली समाज ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

  • योग्यता, कर्तव्य आदि के विचार से किया हुआ विभाग

    उदाहरण
    . गाँधी जी एक उच्च वर्ग के नेता थे।

  • लोगों का वह समूह जिनका जातीय या सांस्कृतिक या धार्मिक विशिष्टता सामूहिक या एक ही हो

    उदाहरण
    . वैदिक हिंदू वर्ग भी अनेक देवताओं की पूजा करता था।

  • किसी विशिष्ट उद्देश्य से स्थापित की हुई सभा

    उदाहरण
    . पंडित जसराज संगीत वर्ग के गणमान्य लोगों में से एक हैं।

वर्ग के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जाति, एक तरह के अनेक पदार्थों का समूह, समान धर्म वाले पदार्थों का समूह, व्याकरण में एक ही स्थान से उच्चारण होने वाले व्यंजन वर्णो का समूमह प्रकरण, श्रेणी, अध्याय, परिच्छेद, समान अंक या राशियों का गुणनफल, रेखागणित में वह क्षेत्र जिसकी लम्बाई चौडाई बराबर हो

वर्ग के गढ़वाली अर्थ

वर्ग'

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक ही प्रकार की वस्तुओं का समूह, कोटि, श्रेणी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गणित में दो समान अंकों का गुणनफल
  • रेखागणित में बराबर लम्बाई- चौड़ाई और समकोण वाली आकृति

Noun, Masculine

  • class, group

Noun, Masculine

  • product of multiplication; square

वर्ग के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कक्षा, कोटि, गण, समूह
  • एक स्थान से उच्चारण होने वाले अक्षर जैसे क वर्ग, च वर्ग आदि
  • एक अंग का उसी अंग से घात करने से जो गुणनफल होता है उसे वर्ग कहते हैं

वर्ग के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • समान वस्तुओं/व्यक्तियों का समूह
  • (गणित) वह क्षेत्र जिसकी चारों भुजाएँ और चारों कोण समान हों
  • समान संख्या का गुणनफल

Noun, Masculine

  • class, group. category
  • square
  • second power

अन्य भारतीय भाषाओं में वर्ग के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

तबक़ा - طبقہ

जमाअत - جماعت

पंजाबी अर्थ :

वरग - ਵਰਗ

जमात - ਜਮਾਤ

गुजराती अर्थ :

वर्ग - વર્ગ

कोटि - કોટિ

कक्षा - કક્ષા

श्रेणी - શ્રેણી

समुदाय - સમુદાય

कोंकणी अर्थ :

जमात

समुदाय

वर्ग

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा