varNbhed meaning in hindi

वर्णभेद

वर्णभेद के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

वर्णभेद के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मनुष्य के शरीर के काले, गोरे आदि रंगों के कारण किया जाने वाला वह भेद जिसके कारण उन्हें छोटा या बड़ा माना जाता है और अपने वर्ण के सिवाय दूसरे वर्ण के लोगों के साथ समानता का व्यवहार नहीं किया जाता, शरीर के वर्ण के कारण होने वाला भेदभाव, रंगभेद

    उदाहरण
    . आज भी दुनिया रंगभेद से पूरी तरह उबर नहीं पाई है।

  • ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, और शूद्र इन चार प्रकार के वर्णों के लोगों में माना जाने वाला भेद, जातिगत भेदभाव
  • पूर्व में दक्षिण अफ़्रीक़ा के अंतर्गत अश्वेतों के विरुद्ध लागू रही सामाजिक या नस्लीय अलगाव की नीति जिसमें उनके साथ किए जाने वाले राजनीतिक, आर्थिक एवं क़ानूनी भेदभाव शामिल थे

    विशेष
    . रंगभेद की नीति के विरुद्ध नेल्सन मंडेला ने ऐतिहासिक संघर्ष किया था। वर्ष 1994 में यह नीति समाप्त हुई और वहाँ लोकतांत्रिक सरकार का गठन हुआ।

वर्णभेद के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

वर्णभेद के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • caste/colour discrimination/distinction

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा