vartmaan meaning in hindi
वर्तमान के हिंदी अर्थ
विशेषण
-
चलता हुआ, जो जारी हो, जो चल रहा हो
उदाहरण
. वर्तमान वित्त वर्ष में विकास दर में बढ़ोतरी होगी। -
उपस्थित, मौजूद, विद्यमान
उदाहरण
. विश्व की वर्तमान कालीन राजनैतिक परिस्थितियों की ख़बर सबको रखनी चाहिए। -
साक्षात्
उदाहरण
. वर्तमान समय का उपयोग करो क्योंकि गया समय वापस नहीं आता। . वर्तमान काल में नारी हर क्षेत्र में आगे आ रही है। -
आधुनिक, हाल का
उदाहरण
. वर्तमान पहनावा, शिष्टाचार आदि कितने बदल गए हैं।
संज्ञा, पुल्लिंग
-
व्याकरण में क्रिया के तीन कालों में से एक, जिससे सूचित होता है कि क्रिया अभी चली चलती है तथा समाप्त नहीं हुई है
विशेष
. वर्तमान के कई भेद होते हैं। 'वह आता है' इस क्रिया में आरंभ और चला चलाना पाया जाता है, समाप्ति नहीं, इससे यह 'सामान्य वर्तमान' है। कभी-कभी वर्तमान के प्रयोग द्वारा 'नित्य प्रवृत्ति' भी पाई जाती है। जैसे- 'भारत के उत्तर में हिमाल्य है। कभी-कभी 'वृत्ताविरतता' भी पाई जाती है। जैसे- इस मैदान में लड़के खेलते हैं' इस वाक्य से यह सूचित होता है कि चाहे कहने के समय लड़के न खेलते रहे हों पर उसके पूर्व कई बार खेल चुके हैं और आगे भी बराबर खेलेंगे। इसी प्रकार 'वह सांस नहीं खाता' इस वाक्य में 'प्रवृत्तोपरता' पाई जाती है अर्थात् वह जन्म से ही मांस नहीं खाता। इसी प्रकार और भी भेद हैं।उदाहरण
. आज गुरुजी ने वर्तमान काल के बारे में विस्तार से बताया। - वृत्तांत, समाचार
-
चलता व्यवहार
उदाहरण
. तुम पाँच सात पीढ़ियों के वर्तमान को सनातन व्यवहार मानते हो।
वर्तमान के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएवर्तमान के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएवर्तमान के अँग्रेज़ी अर्थ
Adjective
- present, existing
- current
Noun, Masculine
- the present
- hence वर्तमानता (nf)
वर्तमान के ब्रज अर्थ
विशेषण
- चलता हुआ समय
- उपस्थित
- साक्षात्
- आधुनिक
वर्तमान के मैथिली अर्थ
विशेषण
- चलि रहल, चालू, एखनुक
संज्ञा
- काल जे चलि रहल अछि
Adjective
- present.
Noun
- time passing now.
वर्तमान के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- विद्यमान समय
विशेषण
- विद्यमान
अन्य भारतीय भाषाओं में वर्तमान के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
वरतमान - ਵਰਤਮਾਨ
गुजराती अर्थ :
वर्तमान - વર્તમાન
चालु - ચાલુ
आधुनिक - આધુનિક
हाजर - હાજર
विद्यमान - વિદ્યમાન
हयात - હયાત
जीवंत - જીવંત
उर्दू अर्थ :
मौजूदा - موجودہ
हाज़िर - حاضر
कोंकणी अर्थ :
वर्तमान
हाजीर
प्रस्तुत
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा